करिश्मा कपूर के फैन हैं दिनेश लाल यादव, फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ देखकर बना दी ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’

Spread the love


दिने­श लाल यादव, जिन्हें निरहुआ के नाम से जाना जाता है, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और दर्शकों के पसंदीदा कलाकार हैं. अपने दमदार अभिनय और गानों के लिए वह हमेशा चर्चा में रहते हैं. दिनेश लाल यादव ने हाल ही में बताया कि वह एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बहुत बड़े फैन हैं. उन्होंने कहा कि करिश्मा की फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के चक्कर में उन्होंने अपनी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ बनाने का मन बना लिया.

करिश्मा कपूर के फैन हैं दिनेश लाला यादव
निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में बताया कि वो करिश्मा कपूर के बहुत बड़े फैन हैं. उन्होंने कहा कि करिश्मा कपूर की फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ को देखकर उन्होंने अपनी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ बना दी.

निरहुआ ने बताया कि यह फिल्म सिर्फ़ भोजपुरी में ही नहीं, बल्कि कई अलग अलग भाषाओं में भी देखी गई और लगभग 50 करोड़ लोगों ने इसे देखा. उन्होंने कहा कि इस फिल्म के बाद लोग उन्हें कहने लगे कि ‘अब हम आपकी फिल्में देखना शुरू करेंगे,’ और यही वजह है कि निरहुआ की पॉपुलैरिटी और बढ़ गई.

‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ के बारे में
बता दें, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ फ्रैंचाइज़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है. इसकी पहली फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ 2014 में रिलीज हुई थी, जिसमें सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे ने लीड रोल निभाए थे. यह एक्शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई.

इसके बाद 2017 में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ 2 आई, जिसमें निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने फिर से मुख्य भूमिका निभाई. इसके एक साल बाद यानी 2018 में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ 3 रिलीज़ हुई, जो भी दर्शकों के बीच हिट रही. और अब 2024 में इस फ्रैंचाइज़ी की चौथी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ 4 भी रिलीज हुई, जिसे भी दर्शकों ने खूब पसंद किया.

‘राजा हिंदुस्तानी’ के बारे में 
वहीं ‘राजा हिंदुस्तानी’ 1996 में रिलीज़ हुई एक बहुत ही हिट बॉलीवुड फिल्म थी. इस फिल्म में करिश्मा कपूर और आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म के गाने उस समय बहुत लोकप्रिय हुए और आज भी लोगों की यादों में हैं. फिल्म में करिश्मा और आमिर की कैमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया, और यही वजह है कि यह फिल्म आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *