खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे… वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बौखलाए PCB ने सुनाया तुगलकी फरमान? खिलाड़ियों पर लगाया 50 लाख का जुर्माना

Spread the love



Pakistan Team T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम के खिलाड़ियों पर बेहद सख्त और अनोखा रुख अपनाया है। टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन और विशेष रूप से भारत के खिलाफ मिली हार से नाराज बोर्ड ने हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (यानी लगभग 16.28 लाख भारतीय रुपये) का भारी जुर्माना लगाया है।

पीसीबी अधिकारियों ने खिलाड़ियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब “लाड़-प्यार” का समय खत्म हो चुका है और आर्थिक लाभ केवल मैदान पर प्रदर्शन से ही मिलेंगे। पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मिली एकतरफा हार के तुरंत बाद ही खिलाड़ियों को इस दंड के बारे में सूचित कर दिया गया था। बोर्ड ने कहा है, ‘अगर अच्छे प्रदर्शन पर इनाम मिलता है, तो खराब प्रदर्शन पर सजा भी भुगतनी होगी।’

सुपर-8 स्टेज में ही बाहर हो गई टीम

दरअसल, सुपर-8 स्टेज में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से पिछड़ने के बाद, श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत भी पाकिस्तान का नेट रन रेट नहीं सुधार सकी और टीम आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई। बताया जा रहा है कि बोर्ड के अधिकारी टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज थे और लगातार ICC टूर्नामेंट्स में असफलता को देखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है।

कमाई से ज्यादा देना पड़ेगा जुर्माना

आंकड़ों पर नजर डालें तो इस विश्व कप में खिलाड़ियों की कुल कमाई उनके ऊपर लगे जुर्माने से कम रह गई है। बता दें, पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच की फीस 418,584 पाकिस्तानी रुपये है। टूर्नामेंट के सभी 7 मैचों (ग्रुप स्टेज + सुपर 8) में खेलने वाले खिलाड़ी ने लगभग 29.30 लाख पाकिस्तानी रुपये कमाए। वहीं, 50 लाख का जुर्माना भरने के बाद खिलाड़ियों को अपनी जेब से या पिछले जमा पैसों से बोर्ड को भुगतान करना होगा।

पाकिस्तान खिलाड़ियों की मैच फीस कितनी?

बता दें, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने के लिए बोर्ड की तरफ से मैच फीस मिलती है, जिसमें टेस्ट मैच खेलने के लिए एक पाकिस्तानी खिलाड़ी 1,257,795 पाकिस्तानी रुपये अपने बोर्ड से पाता है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से खिलाड़ियों को वनडे मैच के लिए 6 लाख 44 हजार और टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए 418,584 पाकिस्तानी रुपये मिलते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *