पाली. किसी ने सही कहा है कि बेटियां अब बेटों से कम नहीं हैं. पाली की बेटियों ने एक के बाद एक नेशनल से लेकर इंटरनेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर इसे साबित भी कर दिखाया है. एक बार फिर पाली की दो बेटियों ने नेशनल प्रतियोगिताओं में मेडल हासिल कर पूरे पाली नहीं बल्कि राजस्थान का मान बढ़ाने का काम किया है.
पाली शहर की 8 साल की नीलांजना चौधरी ने चेन्नई में 200 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पाली का मान बढ़ाया है. वहीं सोजत रोड की भावना चौहान ने मणिपुर में आयोजित 19 आयु वर्ग के नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में राजस्थान टीम की तरफ से हिस्सा लिया और बेहतर प्रदर्शन किया. जब दोनों बेटियां पाली लौटीं, तो बैंड-बाजे के साथ उनका पाली वासियों ने स्वागत किया.
दो बेटियों ने किया बेहतर प्रदर्शन
पाली जिले की दो बेटियों ने अलग-अलग खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर जिले की पहचान बढ़ाई. नीलांजना चौधरी ने
चेन्नई में 200 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता. भावना चौहान ने मणिपुर में 19 साल आयु वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान टीम से भाग लिया. दोनों खिलाड़ियों के पाली और सोजत रोड पहुंचने पर खेल प्रेमियों और स्कूल स्टाफ ने बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत किया.
अब इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी नीलांजना
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम के स्केटिंग रिंक में स्पीड स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत 25वीं राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप 2025-26 आयोजित हुई. इस प्रतियोगिता में पाली के बापूनगर निवासी 8 साल की नीलांजना चौधरी, पिता मनीष चौधरी के साथ, 200 मीटर रेस और रिले रेस में भाग लिया. 200 मीटर रेस में नीलांजना ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि रिले रेस में टीम के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया. फेडरेशन के अनुसार विजेता खिलाड़ियों को आगे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा.
फुटबॉल प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
सोजत रोड के सुआदेवी गंगाविशन लढ्ढा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की छात्रा भावना चौहान ने 19 साल आयु वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में
राजस्थान टीम से भाग लिया. प्रतियोगिता मणिपुर के इम्फाल में हुई. सोजत रोड लौटने पर भावना का स्कूल स्टाफ, क्लासमेट और खेल प्रेमियों ने माला पहनाकर, पुष्प वर्षा और बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया. स्कूल की प्रधानाचार्य अर्चना चौहान ने कहा कि भावना की उपलब्धि से पूरा स्कूल परिवार गौरवान्वित है.
Source link
Leave a Reply