डाक विभाग में निकली 10वीं पास के लिए भर्ती, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Spread the love


देश में लाखों युवा ऐसे हैं जो 10वीं पास करने के बाद किसी अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में रहते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए भारतीय डाक विभाग (India Post) ने साल 2026 के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा.

उम्मीदवारों का चयन सीधे 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से किया जाएगा. यही वजह है कि यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए एक शानदार अवसर मानी जा रही है. भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत यह भर्ती देशभर के अलग-अलग पोस्टल सर्कल में की जाएगी. कुल 28,740 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. 

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत भारतीय डाक विभाग में अलग-अलग पदों पर नियुक्ति की जाएगी. जिसमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) शामिल हैं. हर पद के लिए वेतन अलग-अलग तय किया गया है, जिससे उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी का लाभ मिलेगा.

कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन?

डाक विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी 2026 से शुरू होंगे. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 है. फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 है, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 है. फॉर्म में सुधार (Correction Window) 18 से 19 फरवरी 2026 है और पहली मेरिट लिस्ट (संभावित) 28 फरवरी 2026 है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर लें. 

कितनी मिलेगी सैलरी?

पद के अनुसार वेतनमान अलग-अलग प्रकार है. जैसे ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) की सैलरी 12,000 से 29,380 प्रति माह हो सकती है. ABPM / डाक सेवक की सैलरी 10,000 से 24,470 प्रति माह हो सकती है. यह वेतन ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं के लिए काफी आकर्षक माना जा रहा है.

क्या होनी चाहिए योग्यता?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो. गणित और अंग्रेजी विषय में पास होना जरूरी है. जिस पोस्टल सर्कल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए. उम्मीदवार को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी होनी चाहिए.साइकिल चलाना आना जरूरी है. 

आवेदन कैसे करें?

1. सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाएं.

2. होमपेज पर GDS भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.

3. पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें. 

4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें.

5. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें. 

यह भी पढ़ें – प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में कैसी है SC-ST और OBC छात्रों की स्थिति? सरकार का जवाब जान उड़ेंगे होश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *