भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. और इस बार वजह किसी नई फिल्म या गाने का प्रमोशन नहीं, बल्कि उनका धमाकेदार डांस वीडियो है. हाल ही में रानी चटर्जी ने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस दंग रह गए. वीडियो में रानी सुपरहिट गाने ‘आज की रात’ पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देती नजर आई. वीडियो में रानी चटर्जी ने गाने के हर स्टेप और मूव को उसी अंदाज में किया है, जिस तरह एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने फिल्म में किया था. उनके इस डांस वीडियो को देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.
रानी चटर्जी ‘आज की रात’ गाने पर किया डांस
रानी चटर्जी ने गुरूवार को इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वो ‘स्त्री 2’ के सुपरहिट गाने ‘आज की रात’ पर जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आई. वीडियो में वह ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं और गाने के हर बीट पर एनर्जी से भरे स्टेप्स कर रही हैं.
उनके डांस मूव्स इतने परफेक्ट हैं कि यह बिल्कुल उसी तरह लग रहा है, जैसे तमन्ना भाटिया ने इस गाने में किया था. रानी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आज की रील का मजा लीजिए.’ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट होते ही रानी चटर्जी के फैंस ने कमेंट्स की बौछार लगा दी. लोग उनके डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
फैन्स कर रहे जमकर तारीफ
रानी चटर्जी के ये डांस देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘आग लगा दी दीदी’, वहीं दूसरे ने लिखा ‘रानी, आप भोजपुरी की तमन्ना भाटिया हैं.’ वहीं कुछ ने कमेंट के जरिए उनसे बॉलीवुड के गानों पर ज्यादा रील बनाने की अपील की. 
फिल्म ‘स्त्री 2’ का सुपरहिट गाना
बता दें कि ‘आज की रात’ गाना फिल्म ‘स्त्री 2’ का है, जिसमें तमन्ना भाटिया ने अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से खूब सुर्खियाँ बटोरी थीं. गाने में उनका ग्लैमरस लुक और एनर्जी से भरे मूव्स फैंस को बेहद पसंद आए थे. फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. इस ट्रैक को मधुबंती बागची और दिव्या कुमार ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका म्यूजिक लोकप्रिय जोड़ी सचिन-जिगर ने कंपोज किया है.















Leave a Reply