पवन सिंह, निरहुआ और खेसारी लाल यादव नहीं तो आखिर कौन है भोजपुरी का सबसे अमीर एक्टर?

Spread the love


पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स हैं. एक फिल्म के लिए ये सारे एक्टर्स मोटी रकम भी चार्ज करते हैं, फिर भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर नहीं हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर कौन हैं वो जो अमीरी में सबसे आगे हैं.

पवन सिंह की नेटवर्थ

पवन सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पावस्टार कहा जाता है. वो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ गानों के लिए भी काफी पॉपुलर हैं. अपने करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं और कई सुपरहिट गाने गाए हैं. इसके अलावा अब वो रिएलिटी शोज में भी नजर आने लगे हैं.

पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के रईस एक्टर्स में से एक हैं. 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार एक्टर के पास चल संपत्ति 5.04 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 11.70 करोड़ रुपये बताई गई थी. इसके अनुसार 2024 में पवन सिंह की नेटवर्थ 16.75 करोड़ रुपये थी.

रिपोर्ट के अनुसार पवन सिंह की संपत्ति में हर साल 1 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो रही है. इस हिसाब से अब उनकी नेटवर्थ 18 करोड़ रुपये के आसपास है. पवन सिंह एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं. वहीं, एक गाने के लिए वो 2 से 3 लाख रुपये लेते हैं. वहीं, एक्टर स्टेज शो से मोटी कमाई करते हैं.

खेसारी लाल यादव नेटवर्थ

खेसारी लाल यादव अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर बन चुके हैं. खेसारी सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं. एक्टर बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा वो गाना भी गाते हैं और अपने एल्बम रिलीज करते हैं. स्टेज शोज से भी एक्टर मोटी कमाई करते हैं.इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार एक्टर की नेटवर्थ 24.81 करोड़ रुपये है.

निरहुआ की नेटवर्थ

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं. एक्टिंग के साथ-साथ अब वो पॉलिटिक्स में भी कदम रख चुके हैं. निरहुआ को हिंदी बेल्ट के लोग भी काफी पसंद करते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एक्टर की नटवर्थ 7 से 10 करोड़ के बीच है.

रवि किशन की नेटवर्थ

रवि किशन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर हैं. रवि किशन भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्में और वेब सीरीज में भी नजर आते हैं. न्यूज 18 के अनुसार रवि किशन की नेटवर्थ 43.3 करोड़ रुपये है.लोकसभा एमपी के तौर पर रवि किशन को 1 लाख रुपये फीस मिलती है. वहीं, वो हर एक फिल्म के लिए 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं. रवि किशन के पास 11 घर हैं, जिनमें से कुछ मुंबई में है तो कुछ गोरखपुर में है.

ये भी पढ़ें:-‘क्या शॉट था..’ धुरंधर 2 की रिलीज से पहले ‘अनुपमा’ ने देखी फिल्म? रिव्यू देते हुए कही ये बात





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *