बांग्लादेश का समर्थन, हार का डर या नकवी की चाल…भारत के साथ PAK ने नहीं खेला मैच तो तबाह हो जाएगा PCB, सड़क पर आ जाएंगे पाक क्रिकटर्स

Spread the love



T20 वर्ल्ड कप का बिगुल बज चुका है। 7 फरवरी 2026 से भारत और श्रीलंका में क्रिकेट के इस रोमांचक फॉर्मेट की शुरुआत हो रही है। तय शेड्यूल के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच होना है लेकिन इससे पहले बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार कर दिया है। पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को भारत के साथ मैच खेलने की इजाजत नहीं दी है। पाकिस्तान के इस कदम की इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ( ICC ) ने आलोचना की है, लेकिन अब तक ऑफिशियल एक्शन नहीं लिया है।

लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्‍तान सरकार के इस फैसले से वहां की क्रिकट टीम तबाह हो जाएगी। बहिष्कार की स्थिति में उसे टी20 वर्ल्ड कप के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर जियोस्टार की ओर से कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी पाकिस्तान की पूरी सालाना रेवेन्यू शेयर राशि रोक सकता है, जो लगभग 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर है, और उस रकम से ब्रॉडकास्टर को भुगतान किया जा सकता है।

पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड हो जाएगा तबाह!

सूत्रों की मानें तो अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटता है, तो उसे न केवल आर्थिक दंड का सामना करना पड़ेगा, बल्कि ब्रॉडकास्टर की ओर से मुकदमे का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आईसीसी की डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी (DRC) में जाने की कोशिश भी विफल होने की संभावना है।

आईसीसी की DRC एक आंतरिक समिति है, जो अपने ही बोर्ड के फैसलों के खिलाफ अपील नहीं सुनती। PCB के एक अन्य सूत्र ने कहा, सरकारी निर्देश के बावजूद PCB को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पाकिस्तान अपने सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू (श्रीलंका) में खेल रहा है, जो उसकी अपनी मांग पर तय किया गया है, न कि भारत में।

बांग्लादेश का समर्थन या फिर भारत से हार का डर? बायकॉट के कारण जान लीजिए

बता दें कि 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया था कि उसकी टीम टी20 वर्ल्डकप में हिस्सा तो लेगी लेकिन भारत के साथ 15 फरवरी को होने वाला लीग स्टेज का मैच नहीं खेलेगी। हालांकि पाकिस्तान की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उसने ये फैसला क्यूं किया है लेकिन माना जा रहा है कि बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों के चलते अपने मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को वर्ल्डकप से बाहर करने का फैसला किया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया है। वहीं क्रिकेट एक्‍सपर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान हार की डर से पीछे हट गया है।

उसके पास फिलहाल अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं। बाबर आजम भी ऑस्ट्रेलिया लीग खेलने गए थे लेकिन वहां बड़ी स्ट्राइक रेट से रन नहीं बना पाए। उनका कोई खिलाड़ी फॉर्म में नहीं दिख रहा, इसलिए पाकिस्तान डर के चलते मैच से पीछे हट गया। इससे स्टेडियम में या टीवी पर होने वाले दर्शक नुकसान में होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *