महिमा संग वायरल हुआ पवन सिंह का नया वीडियो, दोनों की बॉन्डिंग देख एक्टर की तीसरी शादी की चर्चा हुई तेज

Spread the love


भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं.एक्टर के 40वें बर्थडे पार्टी से एक ऐसी वीडियो वायरल हुई थी, जिसने सबके होश उड़ा दिए थे. वीडियो में महिमा सिंह संग पवन सिंह की नजदीकियां देखने को मिली थी.

उसके बाद से लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए.यहां तक कहा गया कि पवन सिंह ने गुपचुप तरीके से तीसरी शादी कर ली है.अब पवन सिंह को अक्सर महिमा के संग ही देखा जा रहा है. एक बार फिर से सोशल मीडिया पर कुछ नए वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो और महीमा काफी करीब नजर आ रहे हैं.

पवन सिंह और महिमा की दिखी शानदार केमिस्ट्री

पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के उन एक्टर में से एक हैं, जिनका नाम किसी ना किसी के साथ अक्सर जुड़ता ही रहा है. लेकिन, इस बार उनकी शादी की चर्चा हो रही है. महिमा और पवन सिंह जैसे एक-दूसरे के संग नजर आ रहे हैं, लोगों का कहना है कि दोनों ने शादी कर ली है.

एक्टर के 40वें बर्थडे के दौरान महिमा पूरे वक्त उनके साथ थीं.लेटेस्ट वीडियो में पवन और महिमा दोनों ही हाथ सेकते नजर आ रहे हैं. हालांकि, कहा जा रहा है कि ये वीडियो शूट का है. वीडियो में दोनों की बेहद ही शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. पवन सिंह और महिमा की जो दूसरी वीडियो सामने आई है, उसमें दोनों को किसी पार्टी में देखा जा रहा है.

पवन सिंह के बगल में महिमा ऐसे बैठी हुई हैं, जैसे उनकी पत्नी हों.वैसे तो कई दिनों से पवन सिंह की तीसरी शादी का शोर है. लेकिन, एक्टर ने अभी तक इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है. अभी तक महिमा को लेकर उन्होंने कोई बात नहीं की है. इतना ही नहीं बल्कि महिमा सिंह ने भी पवन सिंह संग नाम जोड़े जाने पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. 

ये भी पढ़ें:-‘उसने मुझे बेहोश करने की कोशिश की..’रश्मि देसाई के संग हुई ये भयानक घटना, एक्ट्रेस का छलका दर्द





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *