भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए हैं. पवन सिंह और उनकी वाइफ ज्योति के बीच का विवाद किसी से छिपा नहीं है. इसी बीच पवन सिंह का एक वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में पवन सिंह एक एक्ट्रेस से शादी के बारे में पूछते हुए दिख रहे हैं. एक्ट्रेस जब बोलती हैं कि वो लड़का ढूंढ रही हैं तो पवन सिंह उन्हें खुद प्रपोज कर देते हैं. छपरा जिला नाम के एक्स हैंडल पर एक क्लिप शेयर किया गया है. उस क्लिप में पवन सिंह स्टेज पर एक एक्ट्रेस के संग दिख रहे हैं.
मैं टिकाऊ हूं, था और रहूंगा
वो पूछते हैं,’आपकी शादी हो गई है?’ एक्ट्रेस कहती हैं, ‘जी अभी तो नहीं ढूंढ रहे हैं कोई लड़का. कोई लड़का ढूंढ रहे हैं, सुंदर सुशील, टिकाऊ, जुझारु, संस्कारी, कमाऊ. कोई हो तो बताओ.’पवन सिंह ने इस पर कहा,’कोई हो तो क्या बताना है, सामने दिख रहा है, आप देख लीजिए. चुन लीजिए, इसमें क्या है क्या नहीं है. किस चीज की कमी है ये भी बता दीजिए. सांवला हूं, काला हूं, कमासुद हूं ही. सुंदर नहीं हूं, संस्कार है. टिकाऊ हूं. फैशन के जमाने में गारंटी नहीं भइया, सिर्फ वारंटी. लेकिन इतना जरूर बोलूंगां कि ये लड़का टिकाऊ ही है. अब सामने वाला न ठीक हो तो उसकी बात ही अलग है. लेकिन मैं टिकाऊ हूं. मैं टिकाऊ हूं, था और रहूंगा.’
एक बार फिर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह शादी करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस को दे दिया ऑफर pic.twitter.com/RuSC4mRqAZ
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) February 2, 2026
इस पर एक्ट्रेस ने कहा,’ आजकल के लड़के तो आपको पता है. सुबह कहते हैं हाय और शाम को कहते हैं बाय. लेकिन जमाना उल्टा हो गया है. यहां शाम को कहते हैं हाय और सुबह करते हैं बाय.’
एक्टर ने इस पर कहा,’लड़के? लेकिन आजकल लड़कियां भी न, यहां बोलती हैं कि आई लव यू, ठीक है..बाबू मैं मंदिर से पूजा करके आ रही हूं. लेकिन वो बाबू की जो बाबू हैं, वो मंदिर नहीं गईं, कहीं और चली गईं. अब देखिए कमी ढूंढेगी तो इधर भी मिलेगा, इधर (एक्ट्रेस की तरफ) भी मिलेगा. इसलिए लंबे रेस का घोड़ा बनने के लिए दोनों को अच्छा रहना पड़ेगा.’
ये भी पढ़ें:-कंटेस्टेंट ने की उर्फी जावेद से बदतमीजी, भड़के करण कुंद्रा ने जमकर लगाई क्लास















Leave a Reply