Last Updated:
अश्विनी कुमार की जिन्हें मुंबई ने पहली बार आईपीएल में मौका दिया और इस खिलाड़ी ने पहली ही गेंद पर बड़ा रिकॉर्ड बना डाला. अश्विनी कुमार ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आ…और पढ़ें
अश्विनी कुमार डेब्यू मैच में लिए 4 विकेट, IPL में रचा इतिहास
हाइलाइट्स
- अश्विनी कुमार ने डेब्यू मैच में 4 विकेट लिए.
- पहली गेंद पर रहाणे को आउट कर रिकॉर्ड बनाया.
- मुंबई इंडियंस के लिए अश्विनी का शानदार प्रदर्शन.
नई दिल्ली. आईपीएल सीजन 18 में युवा खिलाड़ी एक से बढ़कर एक प्रदर्शन कर रहे है खास तौर पर गेंदबाजों की बात करें तो पहले 10 दिनों में ही कई कमाल के स्पेल देखने को मिले. मुंबई इंडियंस के लिए विग्नेश पुथुर ने शानदार डेब्यू किया था और अब पंजाब के एक तेज गेंदबाज ने अपने पहले ही मैच में ऐसी दमदार गेंदबाजी की जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया.
आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने एक ऐसे खिलाड़ी को मौका दिया जिसे इक्का-दुक्का फैंस ही जानते होंगे. बात हो रही है अश्विनी कुमार की जिन्हें मुंबई ने पहली बार आईपीएल में मौका दिया और इस खिलाड़ी ने अपने 18 गेंदों पर रिकॉर्ड बना डाला.
अश्विनी कुमार ने रचा इतिहास
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर दिया. इस विकेट के साथ ही वो मुंबई इंडियंस के पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए जिसने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर ही विकेट चटका दिया. सिर्फ इतना ही नही अश्विनी ने अपने दूसरे ओवर में दो विकेट लिए. इस खिलाड़ी ने रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल और मनीष पांडे को भी अपना शिकार बनाया. अश्विनी कुमार डेब्यू मैच में 4 विकेट लेने वाले आईपीएल इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए .
अश्विनी कुमार की पहचान
पंजाब के लिए खेलने वाले अश्विनी कुमार को मुंबई इंडियन्स ने 2025 मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था. ये खिलाड़ी डेथ ओवर में माहिर माना जाता है.अश्विनी ने 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया और उन्होंने अब तक 4 टी20 मैचों में 3 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 8.5 रन प्रति ओवर है. ये इकॉनमी आपको ज्यादा लग रही होगी लेकिन ये खिलाड़ी चूंकि डेथ ओवर्स ज्यादा करता है उस हिसाब से ये आंकड़ा कमाल है. अश्विनी ने पंजाब के लिए 2 फर्स्ट-क्लास और 4 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं. अपने पहले आईपीएल मैच में अपनी वैरिएशन से सभी को प्रभावित किया. अश्विनी कुमार का जन्म 29 अगस्त, 2001 को मोहाली के छोटे से गांव झांझेरी में हुआ था. ये खिलाड़ी बहुत छोटी सी उम्र से मैदान में उतर गया था. अश्विनी कुमार मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं. अश्विनी कुमार ने असली नाम शेर-ए-पंजाब टी20 कप से कमाया था जहां इस खिलाड़ी ने 6 मैचों में 11 विकेट हासिल किए थे. और यहीं से इस 23 साल के गेंदबाज का सफऱ शुरु हुआ जिसका पहला पढ़ाव बना मुंबई इंडियंस.
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तरकश में तीर
लेफ्ट ऑर्म ओवर दि विकेट गेंदबाजी करने वाले अश्विनी कुमार की खासियत उनकी अलग तरह की गेंदबाजी है. ये खिलाड़ी चेंज ऑफ पेस के अलावा, बाउंसर्स और यॉर्कर्स फेंकने में महारत हासिल रखता है. रसेल को जिस तरह से अश्विनी कुमार ने बोल्ड किया वो उनकी प्रतिभा को दर्शाता है . अश्विनी कुमार लोअर ऑर्डर में बड़े शॉट्स भी खेल सकते हैं. इस खिलाड़ी को दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाना जाता है.यही वजह है कि मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी पर इतना बड़ा दांव लगाया . वानखेड़े के मैदान पर अश्विनी कुमार की गेंदबाजी ने इतिहास रचा और साथ ही एक ऐसा गेदबाज दिया जो लंबी रेस का घोड़ा बन सकता है.















Leave a Reply