‘सास बहू और यमराज’ का ट्रेलर रिलीज, आम्रपाली दुबे की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल

Spread the love


भोजपुरी सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और एक्टर विक्रांत सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सास बहू और यमराज’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर के सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है और सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को जल्द रिलीज करने की मांग कर रहे हैं.

फिल्म के ट्रेलर में सास-बहू के बीच की मीठी नोकझोंक के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों की गहराई को भी बखूबी दिखाया गया है. ट्रेलर हंसी के साथ-साथ भावनाओं को भी छू जाता है जो लोगों को हंसाने के साथ रुलाने का दम रखता है. ट्रेलर की शुरुआत में आम्रपाली दुबे विक्रांत सिंह के घर की बहू बनकर एंट्री लेती हैं. 

यमराज और चित्रगुप्त की एंट्री से बढ़ता है ट्विस्ट
कहानी में दिखाया गया है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की है लेकिन विक्रांत की मां कलावती को ये शादी मंजूर नहीं होती. समाज की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए बाद में दोनों की दोबारा शादी कराई जाती है. कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब चित्रगुप्त और यमराज की एंट्री होती है. उन्हें कलावती के प्राण हरने होते हैं लेकिन यमराज खुद कलावती के घर पहुंच जाते हैं और रिश्तों के मोह में फंस जाते हैं.

यहीं से कहानी कॉमेडी का नया रंग लेती है जब कलावती और आम्रपाली दोनों यमराज को भाई बना लेती हैं और फिर शुरू होती है असली हास्य कहानी.

इमोशनल क्लाइमैक्स की झलक
ट्रेलर के आखिरी कुछ मिनट लोगों को भावुक कर सकते हैं. अपनी सास कलावती को बचाने के लिए आम्रपाली यमराज से अपने प्राण लेने की बात करती हैं. अब यमराज अपने साथ किसके प्राण लेकर जाएंगे इसका जवाब फिल्म देखने के बाद ही मिलेगा. सोशल मीडिया पर ट्रेलर को खूब प्यार मिल रहा है. लोगों का कहना है कि फिल्म का कंटेंट बाकी भोजपुरी फिल्मों से बिल्कुल अलग है. भाभी, देवर और लव स्टोरी से हटकर कुछ नया दिखाने की कोशिश की गई है जिसे लोग सराह रहे हैं.

स्टारकास्ट और मेकर्स
फिल्म के निर्माता रोशन सिंह हैं जबकि निर्देशन की कमान संजय श्रीवास्तव ने संभाली है. फिल्म में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह के अलावा समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, रितु चौहान और अवधेश मुखिया सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

आम्रपाली दुबे की अगली फिल्म भी चर्चा में
इससे पहले आम्रपाली दुबे अपनी दूसरी फिल्म ‘सीआईडी बहू’ को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं. फिल्म का पहला लुक जारी हो चुका है जिसमें वे हाथ में बंदूक लिए एक्शन करती नजर आ रही हैं. हालांकि अभी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होना बाकी है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *