सियासी पिच पर अजहरुद्दीन का सिक्सर, तेलंगाना सरकार में बनेंगे मंत्री, 31 अक्टूबर को लेंगे शपथ

Spread the love



क्रिकेट की पिच पर अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ाने वाले पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन सियासी पिच पर भी सिक्सर जड़ते नजर आ रहे हैं. खबर है कि उन्हें तेलंगाना मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा. वह 31 अक्टूबर को मंत्री पद की शपथ लेंगे.

चुनावी दौर में अहम फैसला
कांग्रेस सरकार ने अजहरुद्दीन को मंत्रिमंडल में शामिल करने का फैसला ठीक उस समय लिया है, जब जुबली हिल्स में 11 नवंबर को उपचुनाव होने हैं. इस सीट पर मुस्लिम वोटों की संख्या काफी अधिक है और माना जा रहा है कि अजहरुद्दीन की एंट्री से अल्पसंख्यक समुदाय का समर्थन कांग्रेस के पक्ष में मजबूत होगा.

हाल ही में विधान परिषद पहुंचे थे अजहरुद्दीन
इस साल अगस्त में अजहरुद्दीन को राज्यपाल कोटे से विधान परिषद सदस्य के रूप में नामित किया गया था. यह नामांकन तब हुआ जब सुप्रीम कोर्ट ने पहले के दो नामांकन कोदंडाराम और आमिर अली खान का नाम रद्द कर दिया था. मुख्यमंत्री  रेवंत रेड्डी ने संशोधित सूची में कोदंडाराम और अजहरुद्दीन दोनों के नाम शामिल किए थे.

मुस्लिम समुदाय को संदेश देने की कोशिश
कांग्रेस सरकार में अब तक कोई मुस्लिम मंत्री नहीं था. इस वजह से पार्टी के अंदर और बाहर से अल्पसंख्यक समुदाय की नाराजगी झलक रही थी. अजहरुद्दीन को मंत्री बनाकर कांग्रेस ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देना चाहती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *