‘स्टेज शो में हुई बदसलूकी..’ अक्षरा सिंह ने खोली खेलारी लाल यादव की पोल, बताया-‘काजल राघवानी की कैसी कर दी गई थी हालत’

Spread the love


अक्षरा सिंह को भोजपुरी इंडस्ट्री की शेरनी यूं ही नहीं कहा जाता है. वो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं. इतना ही नहीं मामला चाहे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा हो या फिर किसी और की लाइफ से जुड़ा हो, वो हर मुद्दे पर बेबाकी से बात करती हैं.

ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिला है. हाल ही में अक्षरा सिंह ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में खुद से जुड़े कई खुलासे किए. साथ ही काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के विवाद पर भी खुलकर बात की.

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की कंट्रोवर्सी पर बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा,’खेसारी को समर्थन करने वाले लोगों ने काजल को खूब हैरेस किया था. उसने मुझे फोन करके हेल्प मांगी थी.’

अक्षरा ने इस दौरान ये भी बताया कि खेसारी लाल यादव के संग उनके भी संबंध कुछ खास अच्छे नहीं हैं. कभी खेसारी उनसे सीखते थे, अब तो उनमें बहुत ज्यादा घमंड आ चुका है.

किसी के साथ होता तो वो टूट जाती

अक्षरा ने काजल के बारे में बात करते हुए कहा,’हां, बेचारी, उनका फोन मेरे पास आया था. उनके ऊपर अभद्र गाने बन रहे थे. उनके साथ एक स्टेज शो में बदसलूकी हुई थी. उन्होंने अपनी बात रखी, मैंने उस चीज को सुना और शायद मैंने कहीं उनका मनोबल बढ़ाया हो. मैं ये नहीं कहूंगी कि मैं उनका साथ देने के लिए खड़ी हो गई थी. लेकिन मैंने कहीं कुछ अच्छा कहा होगा. लेकिन उस दौर में वो बहुत ज्यादा परेशान थीं. उनके साथ जो हो रहा था, वो किसी भी लड़की के साथ होता तो वो टूट जाती.’

अक्षरा ने इस बारे में बता करते हुए आगे कहा,’अगर आप किसी लड़की के लिए गंदे गाने बनवाओगे. आप स्टेज शोज में जाने पर उससे बदतमीजी करवाओगे और लोग इस पर मजा ले रहे थे. कई सिंगर्स को तो मैंने कॉल करते डांटा. क्योंकि जब मेरे साथ ये चीजें हो रही थीं, तब तो मुझे कोई बचाने वाला नहीं था कि भई अक्षरा के लिए ऐसा क्यों किया, हटाओ, खत्म करो. तुमको शर्म आ रही है, तुम्हारे घर में भी मां बहन है. आप चुस्की लेने के लिए इतना गंदे गाने गा रहे हो, सिर्फ इसलिए कि अपने भैया को इम्प्रेस कर सको. क्या ऐसी चीजें साउथ और बॉलीवुड में होती है. जो हम लोग गंदगी पर उतर जाते हैं. इतने सालों में कहां लेकर जा रहे हो भोजपुरी इंडस्ट्री को. जिनका मैटर है उनको लड़ने दीजिए. आपको क्या लेना देना.’

ये भी पढ़ें:-व्हॉइट टोन, क्लासी एस्थेटिक, परीणीति चोपड़ा ने बेटे नीर के लिए पर्सनल टच के साथ तैयार की है नर्सरी, तस्वीरों में देखें झलक





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *