होली पर धूम मचाने आ रहे हैं खेसारीलाल यादव, ‘अग्नि परीक्षा’ से करेंगे बड़ा धमाका

Spread the love


भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. उनकी काफी समय से चर्चा में चल रही एक्शन फिल्म ‘अग्नि परीक्षा’ अब होली के मौके पर 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर अभी से लोगों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. खास तौर पर इसके पावरफुल एक्शन सीन और इमोशनल स्टोरी की खूब बातें हो रही हैं.

रिलीज डेट का ऐलान
फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी खुद निर्माता सुरेंद्र यादव और निर्देशक लाल बाबू पंडित ने दी है. उन्होंने बताया कि ‘अग्नि परीक्षा’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है बल्कि इसमें संघर्ष, प्यार, परिवार और इंसाफ की लड़ाई को दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है. उनका कहना है कि कहानी ऐसी है जो शुरुआत से लेकर आखिर तक लोगों को जोड़े रखेगी.

बड़े लेवल पर बनी है फिल्म
निर्माता सुरेंद्र यादव के मुताबिक इस फिल्म को लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है. इसमें दमदार एक्शन के साथ-साथ इमोशन और एंटरटेनमेंट का पूरा मसाला मिलेगा. उन्होंने बताया कि होली जैसे बड़े त्योहार पर रिलीज करने का मकसद यही है कि लोग परिवार के साथ थिएटर जाकर फिल्म का मजा ले सकें. उन्हें भरोसा है कि खेसारीलाल यादव की पॉपुलैरिटी और मजबूत कहानी के दम पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी.

खेसारीलाल के लिए खास है ‘अग्नि परीक्षा’
खुद खेसारीलाल यादव ने कहा कि ‘अग्नि परीक्षा’ उनके करियर की बेहद खास फिल्मों में से एक है. उन्होंने बताया कि इसमें जबरदस्त एक्शन के साथ दिल को छू लेने वाली कहानी भी है. उनका कहना है कि होली पर रिलीज होने वाली ये फिल्म लोगों के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैकेज होगी. खेसारी को पूरा भरोसा है कि उनके फैंस इस फिल्म पर खूब प्यार बरसाएंगे.

दमदार स्टारकास्ट और टीम
फिल्म में बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी और भोजपुरी इंडस्ट्री की नई सनसनी नीलम गिरी फीमेल लीड में नजर आएंगी. दोनों खेसारीलाल यादव के साथ रोमांस और ड्रामा का तड़का लगाती दिखेंगी जो फिल्म की खास बात मानी जा रही है. इसके अलावा सुशील सिंह, जे नीलम, प्रकाश जैस, समरथ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय, रितु चौहान, विंद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, महेश आचार्य, प्रियंका सोनी और दीपक सिन्हा जैसे कई कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म के सह निर्माता महेंद्र यादव हैं. कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है और प्रचार की जिम्मेदारी रंजन सिन्हा संभाल रहे हैं. निर्माता और निर्देशक दोनों को उम्मीद है कि ये फिल्म होली पर लोगों के लिए फुल एंटरटेनमेंट साबित होगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *