क्या IVF से मनचाहा बच्चा पैदा कर सकते हैं आप? ये रहा सही जवाब

Spread the love

IVF Treatment Benefits: शादी के बाद हर किसी का यही सपना होता है कि, घर में बच्चों की किलकारियां गूंजें, लेकिन जब लंबे इंतज़ार के बाद भी ये सपना अधूरा रह जाता है, तो कई सवाल मन में उठते हैं. क्या हमारी किस्मत में बच्चा है? क्या हम कभी माता-पिता बन पाएंगे? इसी कशमकश के बीच IVF यानी In Vitro Fertilization एक नई उम्मीद की किरण बनकर सामने आता है. लेकिन सवाल यही है कि क्या IVF से मनचाहा बच्चा सच में पाया जा सकता है? चलिए जानते हैं इसका सही जवाब.

क्या है IVF?

IVF के जरिए महिलाओं के अंडाणु और पुरुषों के शुक्राणु को शरीर के बाहर लैब में मिलाया जाता है. यह प्रक्रिया उन दंपत्तियों के लिए फायदेमंद होती है, जो प्राकृतिक रूप से संतान प्राप्त नहीं कर पा रहे होते.

IVF से क्या सच में मनचाहा बच्चा पाया जा सकता है?

सफलता की दर कितनी है

IVF की सफलता कई बातों पर निर्भर करती है, महिला की उम्र, हार्मोनल स्थिति, अंडाणुओं और शुक्राणुओं की गुणवत्ता, और हेल्थ कंडीशन.
30 साल से कम उम्र की महिलाओं में इसकी सफलता दर 40 से 50% तक होती है, जबकि उम्र बढ़ने पर यह घट सकती है.

मनचाही संतान का मतलब क्या है?

अगर आप "मनचाही संतान" से लिंग चयन या विशेष गुणों वाले बच्चे की बात कर रहे हैं, तो ये भारत में गैरकानूनी और अनैतिक है. लेकिन अगर मनचाही संतान का मतलब है स्वस्थ और सुरक्षित गर्भधारण के साथ संतान प्राप्ति तो IVF एक सशक्त विकल्प है.

IVF के फायदे क्या-क्या हैं

उन दंपत्तियों के लिए सहारा जो लंबे समय से निःसंतान हैं

ट्यूब ब्लॉकेज, PCOS, एंडोमेट्रिओसिस जैसी समस्याओं में सहायक

पुरुष बांझपन के मामलों में भी उपयोगी

पूरी तरह से सफलता मिलेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है

जिन्हें बच्चे नहीं हो रहे, वो इसे ट्राई कर सकते हैं

IVF कोई जादू नहीं, लेकिन यह विज्ञान का ऐसा चमत्कार जरूर है जिसने लाखों दंपत्तियों को संतान सुख दिया है. अगर सही उम्र, सही मेडिकल गाइडेंस और मानसिक रूप से तैयार होकर इस प्रक्रिया को अपनाया जाए, तो IVF के ज़रिए संतान की प्राप्ति बिल्कुल संभव है. यह “मनचाही संतान” देने का वादा नहीं करता, लेकिन बच्चा पाने की उम्मीद जरूर जगाता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *