‘HAL ने रूस को नहीं दी कोई टेक्नोलॉजी’, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को विदेश मंत्रालय ने किया खारिज

Spread the love


भारत ने सोमवार (31 मार्च, 2025) को न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें दावा किया गया था कि एयरोस्पेस और रक्षा कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने रूस को हथियार आपूर्ति करने वाली एक ब्लैक लिस्ट में डाली गई एजेंसी को संवेदनशील तकनीक बेची है, जिसका सैन्य उपयोग हो सकता है.

विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट की आलोचना करते हुए इसे तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक बताया. आरोप लगाया कि इसे राजनीतिक रूप से गढ़ा गया है और तथ्यों को भ्रमित करने की कोशिश की गई है. विदेश मंत्रालय ने कहा, “रिपोर्ट में मेंशन की गई भारतीय यूनिट ने रणनीतिक व्यापार नियंत्रण और एंड-यूजर कमिटमेंट्स पर सभी अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का ईमानदारी से पालन किया है.”

(ये ब्रेकिंग खबर है. इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है.)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *