Bitiya Parai Holi Song: रिलीज हुआ आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया गाना ‘बिटिया पराई होली’, नहीं रुकेंगे आंसू

Spread the love



आम्रपाली दुबे और निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव की जोड़ी फैंस की पसंदीदा है. दोनों की फिल्में और गाने बहुत पसंद किए जाते हैं और अब हिट जोड़ी का विवाह स्पेशल गीत रिलीज हो गया है, जो इतनी भावनाओं से भरा है कि फैंस भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं.

आम्रपाली और निरहुआ का गीत हुआ रिलीज
आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया विवाह गीत ‘बिटिया पराई होली’ एक्ट्रेस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गीत में ससुराल विदा होने से पहले एक लड़की की भावनाओं को दिखाया गया है कि कैसे अपने माता-पिता का प्यार-दुलार छोड़कर लड़की अपने पिया के घर जाने को मजबूर हो जाती है. गीत में आम्रपाली अपने माता-पिता से पूछती भी हैं कि आखिर लड़कियों को पराया क्यों किया जाता है और उनका असली घर कौन सा होता है. गीत के लिरिक्स इतने मार्मिक हैं कि सुनने के बाद दिल का पिघलना तय है.

आम्रपाली दुबे ने गीत के रिलीज की जानकारी देते हुए लिखा, “गाना आ चुका है, आम्रपाली दुबे ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर कृपया देखें और अपना प्यार दें.” फैंस को विवाह गीत बहुत पसंद आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, “बहुत ही सुंदर सॉन्ग है. आप ऐसे ही गाने लाते रहें और आप दोनों की जोड़ी भी एक साथ कमाल लगती है.” वहीं दूसरे ने लिखा, “सुपर डुपर गाना है, एक लड़की और उसके परिवार वालों के लिए बहुत इमोशनल गाना बनाया है.”

‘बिटिया पराई होली’ के लिरिक्स विकास चौहान ने लिखे हैं और गीत को अपनी आवाज इंदु सोनाली ने दी है. गीत को आज सुबह ही रिलीज किया गया है और अभी से गीत को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

आम्रपाली की अपकमिंग फिल्म
इससे पहले आम्रपाली दुबे ने खुद फैंस को अपनी नई फिल्म ‘पियरी’ की जानकारी दी थी, जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में शुरू की है. फिल्म को डायरेक्ट इश्तियाक शेख बंटी कर रहे हैं. ‘पियरी’ से आम्रपाली का सिंपल और सोबर लुक भी रिवील हो चुका है. फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा, आम्रपाली ‘टीवी वाली बीवी’ और ‘चीख’ में दिखने वाली हैं. फिल्म ‘चीख’ में एक्ट्रेस निरहुआ के साथ दिखेंगी, जिसमें वे एक पुलिस अफसर का रोल प्ले कर रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *