पवन सिंह के बर्थडे पर पत्नी ज्योति सिंह ने किया विश, वीडियो शेयर कर बोलीं- भगवान सारी मनोकामना पूरी करें

Spread the love


भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह सोमवार 5 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं इस खास दिन पर उनके चाहने वालों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं.

पत्नी ज्योति सिंह ने शेयर किया खास वीडियो
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पवन सिंह केक काटते हुए नजर आ रहे हैं और दोस्तों को केक खिलाकर खुशी के पल बिताते दिख रहे हैं. वीडियो में पवन सिंह काफी खुश नजर आ रहे हैं.

ज्योति सिंह का प्यारा मैसेज
इस वीडियो के साथ ज्योति सिंह ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे… भगवान आपकी सारी विश पूरी करें.’ उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर पवन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

त्रिशा कर मधु ने भी दी जन्मदिन की बधाई
एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु ने भी इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है.

त्रिशा कर मधु का भावुक कैप्शन
तस्वीरों के साथ त्रिशा कर मधु ने लिखा की ‘आज एक ऐसे इंसान का जन्मदिन है जो मेरी जिंदगी में बहुत जरूरी है. जन्मदिन मुबारक हो पवन जी. भगवान आपको हमेशा खुश और सेहतमंद रखे यही मेरी दुआ है. हर चीज के लिए शुक्रिया. एक बार फिर जन्मदिन की बधाई.’ उनकी ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है.

गायकी से शुरू हुआ पवन सिंह का सफर
पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत गायकी से की थी और धीरे-धीरे भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई. उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इंडस्ट्री में खास मुकाम दिलाया है. बिहार के आरा जिले के जोकहरी गांव से निकलकर पवन सिंह ने 1997 में अपना पहला एल्बम ‘ओढ़निया वाली’ रिलीज किया था. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम
साल 2004 में पवन सिंह ने फिल्म ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई थी.

‘लॉलीपॉप लागेलू’ से मिली बड़ी पहचान
साल 2008 में आया उनका हिट गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ ने पवन सिंह को सिर्फ भोजपुरी इलाकों में ही नहीं बल्कि देश और विदेश में भी पहचान दिलाई. उनके गानों को यूट्यूब और सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में देखा जाता है और उनकी गायकी व एक्टिंग दोनों में उनकी मेहनत साफ नजर आती है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *