भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. तमाम विवादों के बीच पवन सिंह वाइफ ज्योति सिंह ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पवन सिंह अपने दोस्तों और फैंस के साथ बर्थडे केक काटकर अपना खास दिन सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं. लेकिन इस वीडियो को देखकर फैंस अब अटकलें लगा रहे हैं कि सुपरस्टार ने तीसरी शादी कर ली है.
ज्योति सिंह ने पवन सिंह का बर्थडे केक काटते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे. भगवान आपकी सारी विश पूरी करे.’ लेकिन इस वीडियो में कुछ ऐसा था जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. दरअसल वीडियो में पवन सिंह के साथ एक महिला नजर आ रही हैं. पवन सिंह के साथ खड़ी ये महिला मांग में सिंदूर लगाए दिख रही हैं.
‘लगता है पवन भैया ने तीसरी शादी कर ली है’
वीडियो में पवन सिंह को इस महिला का हाथ पकड़कर बर्थडे केके काटते देखा जा सकता है. इसके बाद पवन उस महिला की उंगलियों पर लगा केक भी चाटते दिखाई देते हैं. पवन सिंह इस वीडियो में बार-बार डगमगाते भी नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनके बराबर में खड़ी ये महिला उन्हें बार-बार संभालती भी दिखती हैं. इस वीडियो को देखने के बाद अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि पवन सिंह ने तीसरी बार शादी कर ली है. एक फैन ने लिखा- ‘लगता है पवन भैया ने तीसरी शादी कर ली है.’ दूसरे फैन ने कहा- ‘पवन भैया ने फिर शादी कर ली क्या?’


वीडियो में दिख रही महिला कौन है?
दैनिक भास्कर की मानें तो वीडियो में पवन सिंह के साथ नजर आ रहीं ये महिला एक्ट्रेस महिमा सिंह हैं. दरअसल महिमा इन दिनों पवन सिंह के साथ एक फिल्म में काम कर रही हैं. आज पवन के साथ उनका एक नया गाना ‘बनी लाइका’ भी रिलीज हुआ है.















Leave a Reply