‘बाप मत बनिये..’खेसारी लाल यादव ने आखिर क्यों भरी महफिल में लगाई रवि किशन की लताड़, देखें वीडियो

Spread the love


रवि किशन के पैर छूने वाले बयान पर खेसारी लाल यादव ने करारा जवाब दिया है. एक इवेंट के दौरान खेसारी ने कहा कि मुझे घेरने और बदनाम करने की रोज साजिश होती है. लेकिन, ऐसी हो ही नहीं पाता है.महफिल उनकी होती है लेकिन पूरा रात चर्चा खेसारी की होती है.

मुझे गिराने की हर समय कोशिश होती है लेकिन जिसे जनता ने बनाया है, उसे कोई आम इंसान नहीं गिरा सकता. ये भी कहा कि आप उतना ही बोलिए जितना बर्दाश्त हो सके. गोरखपुर महोत्सव के दौरान रवि किशन ने खेसारी लाल यादव के पैर छूने के तरीके पर तंज सका था.

रवि किशन के मजाक उड़ाने पर खेसारी लाल यादव को हुआ दुख

भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ मिलकर रवि किशन ने खेसारी लाल यादव का मजाक उड़ाया था.खेसारी को इससे काफी दुख हुआ था. रवि किशन की स्टाइल में खेसारी ने कहा कि कहते हैं कि पहले यहां छूता था, फिर वहां छूता है.भाई साहब,शुक्र कीजिए कि आपका सम्मान करने वाला आपका ये भाई है.

आजकल तो बेटा अपने बाप का पैर नहीं छूता. मेरे पिता का नाम श्री मंगरू यादव है, आप मेरे बात मत बनिए. मैं आपको मानता हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप मेरे बाप हो गए.’अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए खेसारी इमोशनल हो गए.उन्होंने कहा,’मैं कोई ऊपर से टपक कर स्टार नहीं बना.मैं दुनिया के छह-सात फिल्म स्टारों के घर में नौकर रहा हूं. मैं गरीबी को जानता हूं, मैं प्रोसीजर (प्रक्रिया) से बड़ा बना हूं.मैं हवाई यात्रा करके नहीं आया, जमीन से उठकर यहां तक पहुंचा हूं.’

खेसारी ने अपनी शालीनता दिखाते हुए कहा कि रवि किशन चाहे उन्हें कितना भी गिराने की कोशिश करें, वे झुकना नहीं छोड़ेंगे.उन्होंने कहा,’आप उतना ही बोलिए जितना बर्दाश्त हो सके. आप फिर मिलेंगे, तो मैं फिर आके पैर छूऊंगा, क्योंकि ये मेरे संस्कार में है.मुझे गिराने की कोशिश मत, कीजिए,मैं लोगों के दिलों में रहना चाहता हूं.’

ये भी पढ़ें:-‘वो पिता के दोस्त थे..’इस हसीना के संग महज छोटी सी उम्र में हुई थी बेहद ही गंदी हरकत, छलका दर्द





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *