Face Cream for Dry Skin। ड्राई स्किन के लिए होम मेड फेस क्रीम

Spread the love


Homemade Face Cream: सर्दी का मौसम आते ही सबसे पहले असर हमारी स्किन पर दिखता है. चेहरा खिंचा-खिंचा लगता है, हाथ लगाते ही रुखापन महसूस होता है, कई बार पपड़ी भी नजर आने लगती है. मेकअप ठीक से बैठता नहीं और चेहरा थका हुआ दिखने लगता है. ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार की महंगी क्रीम खरीद लेते हैं, लेकिन हर क्रीम हर स्किन को सूट करे, ये जरूरी नहीं. कई प्रोडक्ट में ऐसे इंग्रेडिएंट होते हैं जो कुछ लोगों की स्किन पर जलन या रैश भी कर सकते हैं, अगर आप चाहें तो बहुत आसान चीजों से घर पर ही नेचुरल फेस क्रीम बना सकती हैं, वो भी फूलों की मदद से खास बात ये है कि इसमें गुलाब का इस्तेमाल होता है, जो स्किन को नमी, सॉफ्टनेस और हल्की सी चमक देता है. ये क्रीम सर्दियों में ड्राई स्किन के लिए बढ़िया ऑप्शन है. चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका, लगाने का सही समय और इसके फायदे.

गुलाब से बनी फेस क्रीम के फायदे
-स्किन में नमी लॉक रखने में मदद करती है.
-ठंड में होने वाला ज्यादा रुखापन कम करती है.
-चेहरा सॉफ्ट और स्मूद महसूस होता है.
-स्किन पर नेचुरल सा ग्लो आता है.
-गुलाब की खुशबू मन को भी फ्रेश फील कराती है.

फेस क्रीम बनाने की सामग्री
-1 कप ताजी गुलाब की पंखुड़ियां
-3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
-2 बड़े चम्मच बादाम तेल
-2 बड़े चम्मच गुलाब जल
-1 विटामिन-E कैप्सूल

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

फेस क्रीम बनाने का आसान तरीका
1. सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को साफ पानी से धो लें ताकि धूल न रहे. अब इन्हें गुलाब जल के साथ मिक्सर में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें.
2. इसके बाद बादाम तेल को एक छोटे पैन में हल्का गुनगुना करें. ध्यान रहे तेल ज्यादा गरम न हो, बस हल्का सा गर्म.
3. अब इस तेल में गुलाब का पेस्ट डाल दें और धीमी आंच पर 2–3 मिनट चलाते रहें. जब पंखुड़ियों का रंग थोड़ा फीका लगे, गैस बंद कर दें.
4. इस मिश्रण को ठंडा होने दें, फिर छानकर सिर्फ तेल अलग कर लें. ये गुलाब वाला तेल आपकी क्रीम का बेस बनेगा.
5. अब एक बाउल में एलोवेरा जेल लें. इसमें ये गुलाब तेल मिलाएं. विटामिन-E कैप्सूल काटकर उसका तेल भी डाल दें. सबको अच्छे से फेंटें जब तक क्रीम जैसी टेक्सचर न मिल जाए. आपकी होममेड फेस क्रीम तैयार है.

Face Cream for Dry Skin

कब और कैसे लगाएं
-रात को सोने से पहले चेहरा धोकर लगाएं.
-हल्के हाथ से मसाज करें ताकि स्किन में अच्छी तरह समा जाए.
-सुबह चेहरा ज्यादा सॉफ्ट लगेगा.
-दिन में भी जरूरत लगे तो थोड़ी मात्रा लगा सकती हैं.
-इसे 10–12 दिन तक फ्रिज में रख सकती हैं.

Face Cream for Dry Skin

सर्दियों में ये क्रीम क्यों बढ़िया है?
गुलाब स्किन को ताजगी देता है और डलनेस कम करने में मदद करता है. एलोवेरा जेल स्किन को आराम देता है, खासकर जब ठंड से जलन जैसी फीलिंग हो. बादाम तेल ड्राई स्किन के लिए जाना जाता है, ये गहराई तक जाकर पोषण देता है. विटामिन-E स्किन को स्मूद लुक देने में मदद करता है. इन सबका मिक्स सर्दियों में स्किन को काफी राहत देता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *