Cucumber Face Mask: आजकल स्किन केयर एक ट्रेंड बन चुका है. सोशल मीडिया खोलते ही तरह-तरह के फेस सीरम, क्रीम और मास्क के ऐड दिखाई देते हैं जो मिनटों में चमक देने का दावा करते हैं, लेकिन सच ये है कि इन महंगे प्रोडक्ट्स में केमिकल काफी होते हैं और हर स्किन पर सूट भी नहीं करते. कई बार चेहरे पर जलन, दाने या ड्रायनेस बढ़ जाती है. ऐसे में लोग समझ नहीं पाते कि आखिर स्किन को हेल्दी कैसे रखा जाए. अच्छी बात ये है कि किचन में मौजूद कुछ साधारण चीजें आपकी त्वचा के लिए किसी भी महंगे प्रोडक्ट से कम नहीं. खीरा और एलोवेरा ऐसा ही शानदार कॉम्बिनेशन है.
खीरा स्किन को ठंडक देता है, टैन कम करने में मदद करता है और चेहरे की थकान हटाता है. वहीं एलोवेरा त्वचा को सॉफ्ट रखता है, हल्की जलन शांत करता है और नेचुरल नमी देता है. अगर इन दोनों को सही तरीके से मिलाकर फेस मास्क बनाया जाए, तो स्किन फ्रेश, मुलायम और ग्लोइंग लगने लगती है. सबसे अच्छी बात ये पूरी तरह घर पर तैयार होने वाला मास्क है, सस्ता है और बनाना भी बहुत आसान है.
खीरा और एलोवेरा फेस मास्क के फायदे
1. स्किन को देता है ठंडक
धूप, पसीना और प्रदूषण की वजह से चेहरा थका हुआ लगने लगता है. खीरे का ठंडा असर स्किन को आराम देता है.
2. ड्रायनेस कम करने में मदद
एलोवेरा जेल स्किन को नेचुरल मॉइस्चर देता है जिससे रूखापन कम होता है.
3. हल्की जलन और रेडनेस शांत
धूप में ज्यादा रहने से चेहरे पर जलन हो सकती है. ये मास्क स्किन को शांत करता है.
4. स्किन को बनाता है सॉफ्ट
नियमित इस्तेमाल से त्वचा स्मूद महसूस होती है.
5. नेचुरल ग्लो
चेहरे की थकान कम करके ये मास्क फ्रेश लुक देता है.

फेस मास्क बनाने के लिए जरूरी चीजें
-खीरा -1
-एलोवेरा जेल -2 बड़े चम्मच (ताजा जेल ज्यादा अच्छा)
-शहद -1 चम्मच
मास्क बनाने का तरीका
1. सबसे पहले खीरे को अच्छी तरह धो लें ताकि उस पर लगी गंदगी हट जाए.
2. अब खीरे को छोटे टुकड़ों में काट लें.
3. इन्हें मिक्सी में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें.
4. खीरे का पेस्ट एक साफ कटोरी में निकालें.
5. इसमें एलोवेरा जेल और शहद मिलाएं.
6. सबको अच्छी तरह मिक्स कर लें जब तक पेस्ट एक जैसा न हो जाए.
अब आपका होममेड फेस मास्क तैयार है.

लगाने का सही तरीका
1. सबसे पहले चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें ताकि धूल और ऑयल हट जाए.
2. तौलिए से हल्का सुखा लें.
3. तैयार मास्क को उंगलियों या ब्रश से पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं.
4. आंखों के आसपास का हिस्सा छोड़ दें.
5. मास्क को 15–20 मिनट तक लगा रहने दें.
6. सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें.
7. तौलिए से रगड़ें नहीं, बस हल्के हाथ से सुखाएं.
8. अंत में हल्का मॉइस्चराइजर लगा लें.
कितनी बार लगाना चाहिए?
हफ्ते में 2 बार ये मास्क लगाना काफी है. बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं.
जरूरी सावधानियां
-अगर स्किन बहुत सेंसिटिव है तो पहले हाथ पर थोड़ा लगाकर टेस्ट कर लें.
-ताजा एलोवेरा इस्तेमाल करें, पुराना जेल असर कम कर सकता है.
-मास्क बनाकर ज्यादा देर स्टोर न करें, फ्रेश बनाएं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)















Leave a Reply