कौन हैं एलेना रायबाकिना… जो मेलबर्न की बनीं नई मलिका, ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया से ज्यादा मिला इनाम

Spread the love

Last Updated:

Elena Rybakina got 25 crore prize money: वर्ल्ड नंबर वन आर्यना सबालेंका को हराकर एलेना रायबाकिना ने वर्ष का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत लिया. खिताबी जीत के बाद प्राइज मनी के तौर पर रायबाकिना को करोड़ों रुपये मिले. कजाकिस्तान की रायबेकिना ने रोमांचक फाइनल में टॉप सीड सबालेंका को तीन सेट में हराया. रायबाकिना का यह दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है. इससे पहले उन्होंने साल 2022 में विंबलडन अपने नाम किया था.

Elena Rybakina, Elena Rybakina wins Australian open, Elena Rybakina prize money, Elena Rybakina wins first time Australian open, Aryna Sabalenka, Elena Rybakina got 25 crore prize money Australian open, Elena Rybakina becomes Australian open champion, एलेना रायबाकिना , एलेना रायबाकिना प्राइज मनी, ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रायबाकिना

एलेना रायबाकिना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम फाइनल में विश्व की पहली वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को दो घंटे 18 मिनट तक चले मैच में 6-4, 4-6, 6-4 से हरा दिया. 26 वर्षीय रायबाकिना ने पहला सेट जीतने के बाद दूसरा सेट हार गई थीं लेकिन उसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए तीसरा सेट जीतकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया. ऐलना को मेलबर्न की मलिका बनने पर प्राइज मनी के तौर पर करीब 25 करोड़ रुपये मिले.

Elena Rybakina, Elena Rybakina wins Australian open, Elena Rybakina prize money, Elena Rybakina wins first time Australian open, Aryna Sabalenka, Elena Rybakina got 25 crore prize money Australian open, Elena Rybakina becomes Australian open champion, एलेना रायबाकिना , एलेना रायबाकिना प्राइज मनी, ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रायबाकिना

आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल जीतने से चूक गईं. इससे पहले उन्हें साल 2025 में महिलाओं के सिंगल्स फाइनल में मैडिसन कीज ने हराया था. सबालेंका ने अपने करियर में अब तक चार ग्रैंडस्लैम जीते हैं. वह 2023 और 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुकी हैं, लेकिन दो बार से वह यहां करीब आकर खिताब अपने नाम करने से चूक रही हैं. सबालेंका ऑस्ट्रेलियन ओपन के इतर 2024 और 2025 में यूएस ओपन भी जीत चुकी हैं. वह अपने पांचवें ग्रैंड स्लैम खिताब से चूक गई.

Elena Rybakina, Elena Rybakina wins Australian open, Elena Rybakina prize money, Elena Rybakina wins first time Australian open, Aryna Sabalenka, Elena Rybakina got 25 crore prize money Australian open, Elena Rybakina becomes Australian open champion, एलेना रायबाकिना , एलेना रायबाकिना प्राइज मनी, ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रायबाकिना

ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने ग्रैंड स्लैम के शुरू होने से पहले रिकॉर्ड 111.5 मिलियन (ऑस्ट्रेलियन डॉलर) प्राइज मनी पूल का ऐलान किया था. यह टूर्नामेंट इतिहास की सबसे बड़ी इनामी राशि थी. पिछले साल की 96.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर की तुलना में इस बार प्राइज मनी में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Elena Rybakina, Elena Rybakina wins Australian open, Elena Rybakina prize money, Elena Rybakina wins first time Australian open, Aryna Sabalenka, Elena Rybakina got 25 crore prize money Australian open, Elena Rybakina becomes Australian open champion, एलेना रायबाकिना , एलेना रायबाकिना प्राइज मनी, ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रायबाकिना

मेंस और वुमेंस सिंगल्स विजेताओं को 2.79 मिलियन (ऑस्ट्रेलियन डॉलर) मिलने थे.यह पिछले साल के 2.35 मिलियन (ऑस्ट्रेलियन डॉलर) से 19 प्रतिशत ज्याद है. उपविजेताओं को 2.15 मिलियन और सेमीफाइनल खेलने वालों को 1.25 मिलियन (ऑस्ट्रेलियन डॉलर) मिलेंगे. अगर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के प्राइज मनी की तुलना करें तो यह उससे बहुत ज्यादा है.

Elena Rybakina, Elena Rybakina wins Australian open, Elena Rybakina prize money, Elena Rybakina wins first time Australian open, Aryna Sabalenka, Elena Rybakina got 25 crore prize money Australian open, Elena Rybakina becomes Australian open champion, एलेना रायबाकिना , एलेना रायबाकिना प्राइज मनी, ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रायबाकिना

2024 में टी20 वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने लगभग 94 करोड़ प्राइज मनी का ऐलान किया था. वहीं ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए यह पूल इस बार लगभग 6 अरब 75 करोड़ से ज्यादा था. टी20 वर्ल्ड कप 2024 टीम की विजेता भारतीय टीम को 20.37 करोड़ मिले थे. जबकि ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलेना रायबाकिना को वर्ल्ड कप विजेता टीम से कहीं ज्यादा मिले.

Elena Rybakina, Elena Rybakina wins Australian open, Elena Rybakina prize money, Elena Rybakina wins first time Australian open, Aryna Sabalenka, Elena Rybakina got 25 crore prize money Australian open, Elena Rybakina becomes Australian open champion, एलेना रायबाकिना , एलेना रायबाकिना प्राइज मनी, ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रायबाकिना

एलेना रायबाकिना ने छह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरू किया था. उनका जन्म मॉस्को में हुआ था लेकिन 2018 में वह कजाकिस्तान चली गईं. रायबाकिना ने साल 2014 में आईटीएफ सर्किट पर कदम रखा था. साल 2017 में उन्होंने आईटीएफ सर्किट पर दो युगल खिताब जीते. साथ ही 2018 में एक एकल और एक युगल खिताब भी जीता.

Elena Rybakina, Elena Rybakina wins Australian open, Elena Rybakina prize money, Elena Rybakina wins first time Australian open, Aryna Sabalenka, Elena Rybakina got 25 crore prize money Australian open, Elena Rybakina becomes Australian open champion, एलेना रायबाकिना , एलेना रायबाकिना प्राइज मनी, ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रायबाकिना

2019 में बुखारेस्ट में पेट्रीसिया मारिया टिग को हराकर अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीतने के बाद एलेना रायबाकिना ने शीर्ष 50 में जगह बनाई. वह साल 2020 में अपने पहले पांच टूर्नामेंटों में से चार के फाइनल में पहुंचीं. इससे पहले कि कोविड-19 महामारी के कारण डब्ल्यूटीए टूर पांच महीने से अधिक समय के लिए बंद हो गया. होबार्ट में दूसरा डब्ल्यूटीए खिताब जीता. वह डब्ल्यूटीए के शीर्ष 20 में जगह बनाने वाली कजाकिस्तान की पहली खिलाड़ी बनीं.

Elena Rybakina, Elena Rybakina wins Australian open, Elena Rybakina prize money, Elena Rybakina wins first time Australian open, Aryna Sabalenka, Elena Rybakina got 25 crore prize money Australian open, Elena Rybakina becomes Australian open champion, एलेना रायबाकिना , एलेना रायबाकिना प्राइज मनी, ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रायबाकिना

एलेना रायबाकिना साल 2021 में फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं और साल का अंत 14वीं रैंकिंग के साथ किया. अपने पहले विंबलडन फाइनल में ओन्स जाबेउर को हराकर पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता.

Elena Rybakina, Elena Rybakina wins Australian open, Elena Rybakina prize money, Elena Rybakina wins first time Australian open, Aryna Sabalenka, Elena Rybakina got 25 crore prize money Australian open, Elena Rybakina becomes Australian open champion, एलेना रायबाकिना , एलेना रायबाकिना प्राइज मनी, ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रायबाकिना

साल 2023 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में उन्होंने अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल खेला. जहां उन्हें आर्यना सबलेंका से तीन सेटों में हार का सामना करना पड़ा. इस टूर्नामेंट के बाद उन्होंने शीर्ष 10 रैंकिंग में एंट्री मारी.

Elena Rybakina, Elena Rybakina wins Australian open, Elena Rybakina prize money, Elena Rybakina wins first time Australian open, Aryna Sabalenka, Elena Rybakina got 25 crore prize money Australian open, Elena Rybakina becomes Australian open champion, एलेना रायबाकिना , एलेना रायबाकिना प्राइज मनी, ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन एलिना रायबाकिना

2024 में उन्होंने पांच फाइनलों में से तीन खिताब जीते. ब्रिस्बेन, अबू धाबी और स्टटगार्ट में वह चैंपियन रहीं जबकि दोहा और मियामी में उपविजेता रहीं. एलेना रायबाकिना ने 2025 में तीन खिताब जीते. रियाद में मिली जीत के साथ स्ट्रासबर्ग और निंगबो में भी खिताब अपने नाम किए. साथ ही, उन्होंने विश्व नंबर एक सबलेंका को फाइनल में हराकर अपना पहला डब्ल्यूटीए फाइनल खिताब भी जीता. 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में उन्होंने एक बार फिर सबलेंका को हराकर अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता.

homesports

कौन हैं एलेना, जो मेलबर्न की बनीं मलिका, टीम इंडिया से ज्यादा मिली प्राइज मनी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *