WPL 2026: गुजरात जायंट्स को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल में बनाई जगह, कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स चमकी

Spread the love



WPL 2026: मंगलवार, 3 फरवरी को विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला गया। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में पहुंच गई है। इस मैच में दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार पारी खेली।

इससे पहले दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर पहले गुजरात जायंट्स को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करती हुई गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 168 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स महज 15.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तान ने शानदार पारी खेली। 

जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली शानदार पारी

एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार पारी खेली। उन्होंने महज 23 गेंदों में ताबड़तोड़ 41 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्के भी लगाए। हालांकि, दिल्ली की तरफ से सबसे अधिक विकेटकीपर लिजेल ली ने 43 रन की पारी खेली।

एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स की तरफ से खियालड़ियों ने कुछ खास नहीं किया। हालांकि, गुजरात जायंट्स की तरफ से बेथ मूनी ने शानदार 62 रनों की पारी खेली, लेकिन अंततः बेकार ही रही। बेथ मूनी के अलावा, गुजरात जायंट्स से जॉर्जिया वेयरहैम ने सबसे अधिक 35 रन की पारी खेली। 

फाइनल में दिल्ली का सामना आरसीबी से

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गुजरात जायंट्स को एलिमिनेटर मुकाबले में 7 विकेट से हराया फाइनल में पहुंच गई है। दिल्ली की टीम लगातार चौथे विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची है। फाइनल मुकाबले में दिल्ली का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। फाइनल मैच गुरुवार, 5 फरवरी को खेला जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *