Fenugreek seeds for hair। बाल बढ़ाने के घरेलू उपाय

Spread the love


Natural Hair Growth: आजकल बाल झड़ना, पतले होना और ग्रोथ रुक जाना बहुत आम दिक्कत बन गई है. धूल-मिट्टी, स्ट्रेस, खराब खानपान और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स बालों को धीरे-धीरे कमजोर कर देते हैं. ऐसे में लोग महंगे शैंपू, सीरम और ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च करते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा फर्क नहीं दिखता. सच तो ये है कि कई बार आसान देसी तरीके ज्यादा असर दिखा जाते हैं. उन्हीं में से एक है मेथी दाना. रसोई में रखा ये छोटा सा मसाला बालों के लिए किसी नेचुरल टॉनिक से कम नहीं. होलिस्टिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. प्रगति के मुताबिक, मेथी दाने को अलग-अलग तरीके से यूज करने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है, डैंड्रफ कम होता है और ग्रोथ में मदद मिल सकती है. अच्छी बात ये है कि ये तरीके आसान हैं, जेब पर भारी नहीं पड़ते और घर पर ही किए जा सकते हैं. आइए समझते हैं मेथी बालों के लिए इतनी काम की क्यों मानी जाती है और इसे सही ढंग से कैसे लगाएं.

मेथी बालों के लिए क्यों काम की मानी जाती है?
मेथी दाने में प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और कई नेचुरल कंपाउंड्स होते हैं जो बालों की जड़ों को सपोर्ट देते हैं. ये स्कैल्प को पोषण देते हैं, सूखापन कम करते हैं और डैंड्रफ से राहत दिला सकते हैं. मेथी का पेस्ट या पानी स्कैल्प को शांत करता है, जिससे खुजली और जलन भी कम हो सकती है. नियमित इस्तेमाल से बाल थोड़े घने, मजबूत और चमकदार दिख सकते हैं.

1. भीगे मेथी दाने का पानी (हेयर मिस्ट)
कैसे बनाएं:
2 बड़े चम्मच मेथी दाने रात भर पानी में भिगो दें. सुबह पानी छानकर स्प्रे बोतल में भर लें.

कैसे लगाएं:
बाल धोने के बाद या सूखे बालों में स्कैल्प पर हल्का स्प्रे करें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

फायदा:
ये पानी जड़ों तक पहुंचकर बालों को मजबूती देता है, ड्राईनेस कम करता है और हल्की नेचुरल शाइन देता है.

2. मेथी और नारियल तेल
कैसे बनाएं:
आधा कप नारियल तेल धीमी आंच पर गर्म करें. इसमें 2 बड़े चम्मच मेथी दाने डालें. रंग थोड़ा बदलने लगे तो गैस बंद करें और ठंडा होने दें. फिर छान लें.

कैसे लगाएं:
तेल को स्कैल्प और बालों की लंबाई में लगाकर 2–3 घंटे या रात भर छोड़ सकते हैं.

फायदा:
ये मिश्रण जड़ों को मजबूत करता है, टूटना कम करता है और बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है.

3. मेथी दाना हेयर मास्क
कैसे बनाएं:
1 बड़ा चम्मच मेथी पाउडर + 4 बड़े चम्मच दही मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें.

कैसे लगाएं:
स्कैल्प और बालों में लगाकर 30 मिनट रखें, फिर हल्के शैंपू से धो लें.

फायदा:
ये मास्क बालों को मॉइस्चर देता है, रुखापन कम करता है और स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है.

ध्यान रखने वाली बातें
हर किसी के बालों की जरूरत अलग होती है. पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट कर लें, अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हों या लंबे समय से दिक्कत हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *