
IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने में महज चार दिन बचे हुए हैं। क्रिकेट के इस महाकुंभ का आरंभ 7 फरवरी से होने वाला है और 7 फरवरी को ही भारत अपना पहला मुकाबला खेलेगा। भारत अपना पहला मुकाबला यूएसए से खेलेगा। भारत बनाम यूएसए के खिलाफ अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग बैटिंग करने कौन उतरेगा यह अब भी सिर दर्द बना हुआ है, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन फेल रहे थे।
इस बीच कई भारतीय क्रिकेटरों ने यूएसए के खिलाफ होने वाले मैच के लिए पहले से ही प्लेइंग 11 का अनुमान लगाने लगे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल ने भारत के पहले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चुनी है। आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल आजकल कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में नजर आ रहे हैं। आइए जान लेते हैं युजवेंद्र चहल की संभावित प्लेइंग 11 क्या है।
प्लेइंग 11 से ईशान किशन को बाहर रखा
युजवेंद्र चहल की संभावित प्लेइंग 11 ने सोशल मीडिया पर एक नया डिबेट खड़ा कर दिया है। उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में ईशान किशन को टीम से बाहर कर किया है। वहीं, चहल ने संजू सैमसन को जगह दी है, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ फेल रहे हैं। ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में शतक भी जड़ा था। ईशान किशन को बाहर करना कई फैंस को रास नहीं आया।
चोट के कारण न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए तिलक वर्मा को चहल ने अपनी टीम में जगह दी है। युजवेंद्र चहल ने तिलक को 3 नंबर पर रखा है। वहीं, चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव को रखा है। चहल ने अपनी टीम में रिंकू सिंह के अलावा, शिवम दुबे को भी जगह दी है।
युजवेंद्र चहल द्वारा चुनी गई टीम इंडिया की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।















Leave a Reply