Papaya Halwa Rcipe: जब भी हलवे की बात आती है तो दिमाग में सबसे पहले सूजी, बेसन या गाजर का नाम आता है. घरों में सालों से यही बनता आ रहा है, इसलिए स्वाद अच्छा होने के बाद भी कभी-कभी वही पुराना टेस्ट बोर कर देता है. ऐसे में अगर आप कुछ अलग, टेस्टी और थोड़ा हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो पपीते का हलवा जरूर ट्राई करना चाहिए. पपीता सुनते ही ज्यादातर लोगों को फल या सलाद याद आता है, लेकिन इससे बनने वाला हलवा भी कम कमाल नहीं होता. इसका टेक्सचर मुलायम, खुशबू बढ़िया और स्वाद इतना रिच होता है कि पहली बार खाने वाला पहचान ही नहीं पाता कि ये पपीते से बना है.
ऊपर से इसमें मौजूद नेचुरल पोषक तत्व इसे और बेहतर बना देते हैं. मेहमानों को सरप्राइज देना हो या घर में कुछ नया बनाना हो, ये रेसिपी एकदम परफेक्ट है. खास बात ये है कि इसे बनाना मुश्किल नहीं, बस सही तरीका पता होना चाहिए.
पपीते का हलवा क्यों है खास?
ये हलवा स्वाद के साथ हेल्थ का भी अच्छा कॉम्बिनेशन है. कच्चे पपीते में फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जो बॉडी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. देसी घी, दूध और ड्राई फ्रूट्स मिलकर इसका स्वाद और रिच बना देते हैं. जिन लोगों को बहुत ज्यादा मीठा या भारी हलवा पसंद नहीं, उनके लिए ये हल्का लेकिन संतोष देने वाला ऑप्शन है.
बनाने के लिए सामग्री
-कच्चा पपीता – 1 (छीलकर कद्दूकस किया हुआ)
-देसी घी – 4 बड़े चम्मच
-चीनी – आधा कप (स्वाद के मुताबिक कम-ज्यादा कर सकते हैं)
-दूध – 1 कप
-इलायची पाउडर – आधी छोटी चम्मच
-ड्राई फ्रूट्स – 2 बड़े चम्मच (काजू, बादाम, पिस्ता)
-केसर या गुलाब जल – थोड़ा सा (खुशबू के लिए)
पपीते का हलवा बनाने का आसान तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले पपीते को अच्छे से धोकर छील लें. अब इसे कद्दूकस कर लें. कोशिश करें कि रेशा ज्यादा मोटा न रहे, ताकि हलवा स्मूद बने.
स्टेप 2: गैस पर कड़ाही चढ़ाएं और एक चम्मच घी डालें. इसमें काजू और बादाम हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इन्हें अलग निकालकर रख दें.

स्टेप 3: अब उसी कड़ाही में बाकी घी डालें. जब घी गर्म हो जाए तो कद्दूकस किया हुआ पपीता डाल दें. मीडियम आंच पर इसे लगभग 10 मिनट तक भूनें. इससे कच्ची खुशबू खत्म हो जाएगी और रंग हल्का बदलने लगेगा.
स्टेप 4: अब इसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं. कड़ाही को ढक दें और धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नीचे न लगे.
स्टेप 5: करीब 10 मिनट बाद जब पपीता नरम हो जाए, तब इसमें चीनी डालें. अब ढक्कन हटाकर इसे लगातार चलाते हुए पकाएं. चीनी घुलने के बाद हलवा थोड़ा ढीला लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे गाढ़ा हो जाएगा.

स्टेप 6: जब मिश्रण गाढ़ा होकर घी छोड़ने लगे, तब इलायची पाउडर और भुने हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें. हल्की खुशबू आने लगे तो समझिए हलवा लगभग तैयार है.
स्टेप 7: गैस बंद करें. ऊपर से थोड़ा केसर या गुलाब जल डाल सकते हैं. बारीक कटे पिस्ता या बादाम से सजाएं और गरम-गरम सर्व करें.
टेस्ट और सर्विंग टिप्स
गरम सर्व करेंगे तो स्वाद दोगुना लगेगा. इसे वनीला आइसक्रीम के साथ भी सर्व कर सकते हैं, फ्यूजन टेस्ट आएगा. फ्रिज में रखकर अगले दिन हल्का गर्म करके भी खा सकते हैं.















Leave a Reply