
T20 World Cup: पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप स्टेज मुकाबले में नहीं उतरने का फैसला किया है। इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने फैसले पर विचार करने की सख्त चेतावनी दी है।
हालांकि, पीसीबी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर आईसीसी को अपने फैसले के बारे में नहीं बताया और न ही आईसीसी की तरफ से अभी कुछ कहा गया है। इस बीच पाकिस्तान के द्वारा बहिष्कार को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने जमकर लताड़ा है। रविचंद्रन अश्विन ने कहा ‘पाकिस्तान बहुत जल्द पलटी मरेगा।’
4-5 दिन में पलटी मरेगा पाकिस्तान-रविचंद्रन अश्विन
पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर पर कहा ‘भारत-पाकिस्तान मैच 100 प्रतिशत होगा।’ उन्होंने आगे यह भी कहा कि पाकिस्तान चार-पांच दिन में पलटी मरेगा। आईसीसी के बाकी सदस्य भी इसका असर झेलेंगे और पाकिस्तान पर पूरा दबाव बनाएंगे।’
रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा ‘पाकिस्तान की एक और समस्या है। आर्थिक नुकसान हो सकता है, क्योंकि आपको ब्रॉडकास्टर्स को जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करनी होगी। पाकिस्तान में पीएसएल होने वाला है, ऐसे में कई विदेशी खिलाड़ी पीएसएल में खेलने से इनकार भी कर सकते हैं।’
रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान को लेकर यह भी कहा कि ‘भारत-पाकिस्तान मैच न्यूट्रल वेन्यू पर है, इसलिए वेन्यू का कोई मुद्दा नहीं है। आप किसी एक टीम से नहीं खेलेंगे और बाकी टीमों से खेलेंगे, यह गलत बात है। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच का भी उदाहरण, जिसमें तीन-चार दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तान को हराया था।















Leave a Reply