भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने प्रेम सिंह से रचाई शादी? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर तो मचा हंगामा

Spread the love


भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर और ग्लैमरस एक्ट्रेस मानी जाने वाली रक्षा गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. दरअसल, इसके पीछे की वजह है सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी तस्वीर.वायरल तस्वीर में एक्ट्रेस दुल्हन के जोड़े में सजी-धजी दिखाई दे रही हैं.

एक्ट्रेस को लाल जोड़ा, मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ियां पहने देख फैंस दंग रह गए हैं.इन तस्वीरों के सामने आते ही ऐसी चर्चा होने लगी कि रक्षा गुप्ता ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है.वो भी किसी और से नहीं बल्कि प्रेम सिंह के साथ.इन तस्वीरों को देख लोगों ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी.

फैंस ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दी.हालांकि, वायरल तस्वीरों की सच्चाई सामने आते ही मामला ने एकदम फिल्मी ट्विस्ट ले लिया.दरअसल, रक्षा गुप्ता की वायरल हो रहीं ये तस्वीरें उनकी शादी की नहीं, बल्कि उनकी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म स्वर्ग से सुंदर से सेट की है.

तस्वीरों को देख धोखा खा जा रहे हैं लोग

फिल्म की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के भदोही ज़िले के महराजगंज में ज़ोर-शोर से चल रही है.वायरल हो रही तस्वीर फिल्म में दिखाए जाने वाले वेडिंग के सीन का है, जिसे इतनी सच्चाई और भावनात्मक अंदाज़ में फिल्माया गया कि लोग धोखा खा बैठे.वायरल हो रही तस्वीरों को लेकर रक्षा गुप्ता और प्रेम सिंह ने अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया.

भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने प्रेम सिंह से रचाई शादी? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर तो मचा हंगामा

उन्होंने बताया कि शादी वाला सीन शूट करते वक्त माहौल इतना वास्तविक था कि यूनिट के कई लोग भी कुछ पल के लिए भावुक हो गए। रक्षा गुप्ता ने हंसते हुए कहा कि ‘जब मैंने फोटो देखी तो मुझे खुद समझ नहीं आया कि लोग इसे असली क्यों मान बैठे, लेकिन यही तो एक्टर की जीत होती है.’

वहीं प्रेम सिंह ने कहा कि ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी नैचुरल है कि दर्शकों का कन्फ्यूज़ होना लाज़मी था.कुल मिलाकर,रक्षा गुप्ता और प्रेम सिंह की यह ‘शादी’ भले ही रियल न हो,लेकिन इसने फिल्म के लिए ज़बरदस्त बज़ ज़रूर खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों ने साबित कर दिया कि “स्वर्ग से सुंदर” पहले से ही दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है.

ये भी पढ़ें:-रूही सिंह की 10 खूबसूरत तस्वीरें, वॉट्सऐप पर शख्स कर रहा था गंदी बातें, एक्ट्रने ने केस दर्ज कराया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *