IND vs NAM T20 World Cup: भारत पहली बार बनाएगा 300+ रन या सस्ते में नामीबिया को समेटेगा, जानें दिल्ली की पिच रिपोर्ट

Spread the love



IND vs NAM T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ करने के बाद टीम इंडिया अपने अगले मुकाबले के लिए तैयार है। भारत बनाम नामीबिया के बीच मैच गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। 

पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ कप्तान सुर्याकुमार के अलावा, भारतीय बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा। हालांकि, इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते भारतीय टीम ने 29 रन से जीत हासिल की। अब दूसरे मैच को लेकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि नामीबिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज धमाकेदार प्रदर्शन सकते हैं। वहीं, अगर पहले भारत गेंदबाजी करता है, तो नामीबिया को सस्ते में आउट करना चाहेगा। आइए मैच से पहले दिल्ली की पिच रिपोर्ट जान लेते हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच के बारे में जिक्र करें तो यहां अक्सर बल्लेबाजों में फायदा मिलता है। अगर खिलाड़ी थोड़ा समय बिताते हैं, तो लंबी और धमाकेदार पारी खेल सकते हैं। वहीं, यहां की बाउंड्री भी छोटी है, जिसके चलते चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। अगर भारत पहले बैटिंग करता है, तो नामीबिया के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर सकता है।

दिल्ली में खेले जाने वाले मैच को लेकर टॉस महत्वपूर्ण हो सकता है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकता है, क्योंकि शाम के समय ओस गिरने की संभावना है। यहां मध्य के ओवर्स में पिच से स्पिनरों को मदद मिल सकती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है।

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रीलिंक, निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रुबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेंगो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *