FIH Pro League: भारत की शर्मनाक हार, अर्जेंटीना ने 8-0 से हराया, एक अदद गोल को तरस गए मेजबान खिलाड़ी

Spread the love


Last Updated:

FIH Pro League: भारतीय टीम को एफआईएच प्रो हॉकी लीग में बुरी हार मिली है. अर्जेंटीना ने भारत को 8-0 से हरा दिया. एक ओर जहां अर्जेंटीना के एक खिलाड़ी ने अकेले चार गोल दाग दिए वहीं दूसरी ओर भारत का एक भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सका.

भारत की शर्मनाक हार, अर्जेंटीना ने 8-0 से हराया, एक अदद गोल को तरसी टीम इंडियाZoom

भारतीय हॉकी टीम को अर्जेंटीना ने बुरी तरह हराया.

राउरकेला. भारत को गुरुवार को एफआईएच पुरुष प्रो लीग के राउरकेला चरण में अर्जेंटीना से 0-8 की हार मिली. अर्जेंटीना के लिए टॉमस डोमेने ने चार गोल किए. डोमेने (15, 20, 26, 60 मिनट) के अलावा टॉमस रुइज (14 मिनट), लुसियो मेंडेज (22 मिनट), इग्नासियो इबारा (25 मिनट) और निकोलस डेला टोरे (30 मिनट) ने भी गोल किए. भारत ने शुरुआत में बढ़त लेने की कोशिश की, लेकिन पहले क्वार्टर के अंत में पेनल्टी स्ट्रोक मिलने पर मौका गंवा दिया.

हरमनप्रीत सिंह के शॉट को अर्जेंटीना के गोलकीपर ने रोक लिया. इसके बाद अर्जेंटीना ने तुरंत गोल कर दिया और रुइज ने अपनी टीम को बढ़त दिला दी. मेहमान टीम ने जल्दी ही अपनी बढ़त दोगुनी कर ली जब डोमेने ने सूरज करकेरा को छकाते हुए अपनी टीम को शुरुआती क्वार्टर में 2-0 की बढ़त दिला दी. भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत अच्छी की जिसमें शिलानंद लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह को पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वे गोल नहीं कर पाए. अर्जेंटीना ने दबाव बनाए रखा.

भारतीय हॉकी टीम को अर्जेंटीना ने बुरी तरह हराया.

डोमेने ने बढ़त को तीन गुना कर दिया और मेंडेज ने चौथा गोल कर दिया. इबारा ने पांचवां गोल किया और डोमेने ने अपनी हैट्रिक पूरी की. निकोलस डेला टोरे के गोल से अर्जेंटीना पहले हाफ में 7-0 से आगे था. भारत ने कुछ मौके बनाए लेकिन गोल नहीं कर पाया. फिर अर्जेंटीना ने डोमेने के गोल से शानदार जीत दर्ज की.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *