Winter Olympics Condom Crisis: 72 घंटे में 10 हजार कंडोम खत्म, विंटर ओलंपिक में एथलीट्स का ‘अनोखा खेल’

Spread the love


Last Updated:

Condom Crisis at Winter Olympics: मिलान-कोर्टिना विंटर ओलंपिक 2026 के शुरुआती 72 घंटों में ही 10000 कंडोम का स्टॉक खत्म हो गया, जिसके बाद आयोजन समिति ने इस मुद्दे को स्वीकार करते हुए कहा है कि खेलों के बाकी दिनों में कंडोम की आपूर्ति जारी रखी जाएगी.

72 घंटे में 10 हजार कंडोम खत्म, विंटर ओलंपिक में एथलीट्स का 'अनोखा खेल'Zoom

विंटर ओलंपिक में एथलीट्स के लिए कंडोम की कमी.

नई दिल्ली. मिलान-कोर्टिना विंटर ओलंपिक 2026 में एक अनोखी स्थिति सामने आई है. दरअसल, एथलीट्स विलेज में मुफ्त कंडोम का स्टॉक प्रतियोगिता शुरू होने के सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही खत्म हो गया. आयोजकों ने शुरुआत में 10000 पैक का स्टॉक दिया, लेकिन मांग इतनी तेजी से बढ़ी कि अचानक कमी हो गई. आयोजन समिति ने इस मुद्दे को स्वीकार करते हुए कहा है कि खेलों के बाकी दिनों में कंडोम की आपूर्ति जारी रखी जाएगी. हालांकि, नया स्टॉक कब तक पहुंचेगा, इसकी समय-सीमा अभी नहीं बताई गई है.

Cortina d’Ampezzo में बना एथलीट्स विलेज दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए अस्थायी आवास है. यहां करीब 2900 खिलाड़ियों के लिए लगभग 9700 कंडोम उपलब्ध कराए गए थे. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त आपूर्ति देने की भी व्यवस्था थी, लेकिन शुरुआती दिनों में ही मांग उपलब्ध स्टॉक से ज्यादा हो गई. यह गांव मॉड्यूलर कमरों और साझा कॉमन एरिया से बना है, जहां खिलाड़ी लंबे समय तक साथ रहते हैं. ऐसे माहौल में सुरक्षित यौन संबंधों के लिए दी जाने वाली सामग्री की मांग भी बढ़ जाती है.

विंटर ओलंपिक में एथलीट्स के लिए कंडोम की कमी.

पेरिस से तुलना क्यों?
कंडोम की इस कमी के चलते इसकी तुलना पेरिस ओलंपिक से होने लगी. खासकर 2024 Paris Summer Olympics से, जहां पेरिस ओलंपिक में लगभग 10500 प्रतिभागियों के लिए करीब 200000 पुरुष और 20,000 महिला कंडोम उपलब्ध कराए गए. इससे पहले के कुछ ओलंपिक में 300000 तक कंडोम वितरित किए गए थे. इसके मुकाबले मिलान-कोर्टिना में 10000 की शुरुआती संख्या कम मानी जा रही है, जिस वजह से यह मुद्दा ज्यादा चर्चा में आ गया.

टोक्यो के बाद बदला माहौल
2020 टोक्यो ओलंपिक (जो 2021 में आयोजित हुए) के दौरान कोविड-19 महामारी के कारण खिलाड़ियों के बीच करीबी संपर्क पर पाबंदियां लगाई गई थीं. अब वे प्रतिबंध हटा दिए गए हैं. ओलंपिक विलेज में मुफ्त गर्भनिरोधक उपलब्ध कराना एक पुरानी परंपरा है. इसका उद्देश्य सुरक्षित यौन व्यवहार को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. समय के साथ यह पहल ओलंपिक संस्कृति का हिस्सा बन गई है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *