
T20 World C 2026 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान को 176 रनों का टारगेट दिया है। इसमें सबसे बड़ा योगदान ईशान किशन का रहा, जिन्होंने 77 रनों की शानदार पारी खेली। मैच में ईशान किशन के अलावा तिलक वर्मा (25) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी। वहीं शिवम दुबे ने 17 गेंद महत्वपूर्ण 27 रन बनाए। टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बना सकी।
ईशान किशन के नाम आया ये रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन ने कमाल बैटिंग करते हुए महज 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। ईशान के बल्ले से ये पारी तब आई जब अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए थे। उनकी विस्फोटक पारी के आगे पाकिस्तानी गेंदबाजी ढेर हो गई और बाएं हाथ के बल्लेबाज ने मात्र 40 गेंदों में 77 रन बनाए। उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए। आपको बता दें, ईशान किशन पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच खेलने उतरे और उन्होंने पहली पारी में ही पचासा जड़ दिया।
पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने स्पेल में 25 रन देकर 3 अहम विकेट लिए, जिसमें ईशान किशन, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या शामिल थे। अयूब ने पहले इशान किशन को आउट किया, जिन्होंने इंडिया के लिए पेस सेट की थी, और फिर तिलक वर्मा को आउट कर दिया। तिलक स्वीप पर बीट हुए और 24 बॉल पर 25 रन बनाकर आउट हो गए। अयूब ने कैरम बॉल फेंकी जो पांड्या सही से पढ़ नहीं पाए और तुरंत अटैक करने चले गए, नतीजन वह लॉन्ग-ऑफ पर गोल्डन डक पर कैच आउट हो गए।
भारत के खिलाफ पाकिस्तान के लिए मिस्ट्री स्पिनर कहे जा रहे उस्मान तारिक का गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों के सामने फिकी रही। पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 4 ओवर में 24 रन देकर मात्र एक विकेट चटकाया। हालांकि यह विकेट कप्तान सूर्यकुमार यादव का रहा। टी20 वर्ल्ड कप में यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर है।
भारतीय टीम: इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर।
पाकिस्तानी टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे।















Leave a Reply