T20 World Cup 2026: भारत और दक्षिण अफ्रीका समेत ये 4 टीमों की सुपर 8 में एंट्री, पाकिस्तान का कहां फंसा पेंच?

Spread the love



T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धीरे-धीरे रोमांच और भी अधिक बढ़ते जा रहा है। लगातार हर दिन 3-3 मैच खेला जा रहा है और हर दिन कोई इस विश्व कप से बाहर हो रहा है, तो कोई सुपर 8 में जगह बना रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जहां एक ओर कुछ टीमें सुपर 8 में जगह बना चुकी हैं, तो कुछ टीमों का सफर भी समाप्त हो रहा है। अभी तक इस विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका समेत 4 टीमें सुपर 8 में जगह बना चुकी हैं। वहीं, अब सिर्फ एक स्पॉट खाली बचा हुआ है। अब देखना होगा पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में जगह बनाती है या नहीं।

ग्रुप D से कौन-कौन सी टीम सुपर 8 में?

अगर बात करें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप D के बारे में, तो इस ग्रुप में से दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले ही सुपर 8 में जगह बना ली है। वहीं, आज हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से हराकर भी सुपर 8 में जगह बना लिया है। इस ग्रुप से अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा का खेल खत्म हो गया है।

ग्रुप C से कौन-कौन सी टीम सुपर 8 में पहुंची?

ग्रुप D के बाद ग्रुप C के बारे में जिक्र करें तो इस ग्रुप से दो टीमें ने अपनी जगह सुपर 8 में पक्की कर ली है। इसमें पहली टीम वेस्टइंडीज है और दूसरी इंग्लैंड की है। दोनों टीमों का लीग मैच में अच्छा प्रदर्शन रहा है। वहीं इस ग्रुप से स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल का खेल खत्म हो गया है।

ग्रुप B से कौन-कौन सी टीम सुपर 8 में पहुंची?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप B मे अभी भी मामला फंसा हुआ है। इस ग्रुप से सिर्फ श्रीलंका की टीम ने सुपर 8 में जगह बनाई है। वहीं, इस ग्रुप में जिम्बाब्वे की टीम सुपर 8 में पहुंच गई और ऑस्ट्रेलिया बाहर हो गया।

ग्रुप A से कौन-कौन सी टीम सुपर 8 में पहुंची?

भारत समेत पाकिस्तानी, अमेरिका, नीदरलैंड और नामीबिया ग्रुप A में मौजूद हैं। इस ग्रुप से टीम इंडिया पहले ही सुपर 8 में पहुंच चुकी है। सुपर 8 में जाने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी, ये अभी पता नहीं है। इस ग्रुप में अमेरिका और पाकिस्तान को लेकर पेंच फंसा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *