T20 World Cup 2026: पहले मुकाबले में ही टीम इंडिया की कड़ी टक्कर, सबसे मजबूत इस टीम से होगी भिड़ंत, जानें सुपर-8 का पूरा शेड्यूल

Spread the love



T20 World Cup 2026 Super 8 Qualified Teams: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर 8 की सभी टीमें पक्की हो चुकी हैं। वहीं, पाकिस्तान ने बुधवार, 18 फरवरी को नामीबिया को हराकर अंतिम 8 में जगह पक्की कर ली है। पाकिस्तान के मैच जीतते ही सुपर-8 चरण में ग्रुप-1 और ग्रुप-2, दोनों ग्रुप की तस्वीर साफ हो गई है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ-साथ साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान ने सुपर 8 में जगह बना ली है। अब हर मुकाबला सेमीफाइनल की दिशा तय करेगा। फिलहाल, इन सभी 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। आइए भारत के सुपर 8 के सभी मैच के बारे में जानते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में दो ग्रुप है। पहले ग्रुप में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे मौजूद हैं। वहीं ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान मौजूद हैं। अब सुपर 8 का हर मुकाबला सेमीफाइनल की दिशा तय करेगा।

सुपर 8 के मुकाबले 21 फरवरी से खेले जाएंगे। सुपर 8 में सभी टीमें हर ग्रुप में तीन-तीन मैच खेलेगी। एक टीम अपने ग्रुप में सभी टीमों से एक-एक बार भिड़ेगी। सुपर 8 में टॉप पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 4 और 5 मार्च को दोनों सेमीफाइनल और 8 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा।

भारत के सुपर 8 में मुकाबला कब-कब है?

भारत अपने अभियान की शुरुआत 22 फरवरी से करेगा। भारत अपना पहला सुपर 8 मैच दक्षिण अफ्रीका से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे खेलेगा। दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा। तीसरा सुपर-8 मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *