
IND vs PAK: रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया था। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर 8 में शान के साथ पहुंच गई। इस मैच को भारत ने आसानी से 61 रन के बड़े अंतर से जीता था।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच में ईशान किशन की पारी में पूरे मैच का रुख पलट दिया था। उन्होंने शानदार 77 रन की पारी खेली थी। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 176 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान 114 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक को लेकर मीडिया में खूब खबरें देखी गई थी कि वह एक मिस्ट्री स्पिनर है और भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं, लेकिन जब मैच हुआ तो उस्मान तारिक के ओवर में शिवम दुबे से लेकर कप्तान सूर्याकुमार यादव ने खूब रन बटोरे। अब मैच के तीन दिन बाद उस्मान ने भारतीय बल्लेबाजों के बारे बोला है कि ‘मैच में भारतीय बल्लेबाज बहुत ही फोकस थे।’
भारतीय बल्लेबाज बहुत ही फोकस थे-उस्मान तारिक
बुधवार, 18 फरवरी को पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए उस्मान तारिक ने कहा ‘मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज बहुत ही अधिक फोकस थे। वे मेरे खिलाफ अपने विकेट गंवाना नहीं चाहते थे।’ मैच में अधिक विकेट तो नहीं मिला, लेकिन गेंदबाजी को किफायती बनाए मेरा लक्ष्य था।’
रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में उस्मान तारिक सिर्फ एक विकेट अपने नाम कर पाए थे। हालांकि, वो भी विकेट लास्ट के कुछ ओवरों में ताबड़तोड़ रन बनाते हुए सूर्याकुमार आउट हुए थे। इस मैच में उस्मान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया था।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोबारा कब होगा भारत-पाकिस्तान मैच?
सुपर-8 में भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच मैच न हो, लेकिन दोनों टीमें अगर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हो जाती है, तो दोनों सेमीफाइनल में आपस में भिड़ सकती है। अगर भारत ग्रुप 1 से टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचता है और पाकिस्तान ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में जगह बनाता है, तो फिर दोनों का सामना हो सकता है। सेमीफाइनल मुकाबला 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा।















Leave a Reply