
IND vs NED T20 World Cup: बुधवार, 18 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आखिरी ग्रुप मैच खेलने के बाद भारत इसी मैदान पर अपना सुपर 8 का मुकाबला खेलने भी उतरेगा।
सुपर 8 मुकाबले से पहले भारत के पास तैयारी करने का आखिरी मौका होगा। वहीं, नीदरलैंड मैच को लेकर प्लेइंग 11 में खास बदलाव दखाने को शायद नहीं मिले। हालांकि, यह भी उम्मीद है कि सुपर 8 मुकाबले से पहले कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। आइए जान लेते हैं नीदरलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है।
वाशिंगटन सुंदर को मिल सकती है जगह?
वाशिंगटन सुंदर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम हिस्सा हैं, लेकिन अभी तक उन्हें एक भी मौका नहीं मिला है। कई जानकार का मानना है कि ग्रुप के आखिरी मैच में उन्हें टीम में जगह मिल सकती है। कई फैंस का मानना है कि नीदरलैंड के खिलाफ उन्हें कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
क्या मोहम्मद सिराज खेलेंगे आखिरी ग्रुप मैच?
मोहम्मद सिराज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के लिए पहला मैच खेला था। पहले मैच में उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए थे। बाद में जसप्रीत बुमराह के आने के बाद सिराज टीम में बाहर हो गए। हो सकता है कि इस मैच में उनको खेलने का मौका मिल जाए।
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव/वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह/मोहम्मद सिराज।















Leave a Reply