
Sri Lanka vs Zimbabwe: गुरुवार, 19 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 38वां मुकाबला कोलंबो में श्रीलंका और जिम्बाब्वे बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेजबान श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।
श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 179 का लक्ष्य दिया है। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से पिछले मैच में नाबाद शतक जमा चुके पथुम निसांका ने इस मैच में भी ताबड़तोड़ 62 रन की पारी खेली।
पथुम निसांका ने खेली ताबड़तोड़ पारी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी ग्रुप मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 178 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ताबड़तोड़ 62 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके लगाए। इससे पहले पथुम निसांका ने ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार नाबाद शतक भी जड़ा था। वो दो मैचों में एक में शतक और एक में अर्धशतक जड़ चुके हैं। निसांका के अलावा, इस मैच में पवन रत्नायके ने 44 रन बनाए।
दोनों ने सुपर 8 में अपनी जगह बना ली है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका और जिम्बाब्वे, दोनों ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप B में हैं और इस ग्रुप में बड़ा उलटफेर देखा गया। इस ग्रुप में मौजूद ऑस्ट्रेलिया सुपर 8 की रेस से बाहर हो चुका है। वहीं, श्रीलंका और जिम्बाब्वे, दोनों ने सुपर 8 में अपनी जगह बना ली है।
21 फरवरी-न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, कोलंबो
22 फरवरी-इंग्लैंड vs श्रीलंका, पल्लीकेले
22 फरवरी-भारत vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद
23 फरवरी-जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज, मुंबई
24 फरवरी-इंग्लैंड vs पाकिस्तान, पल्लीकेले
25 फरवरी-न्यूजीलैंड vs श्रीलंका, कोलंबो
26 फरवरी-वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद
26 फरवरी-भारत vs जिम्बाब्वे, चेन्नई
27 फरवरी-इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, कोलंबो
28 फरवरी-श्रीलंका vs पाकिस्तान, पल्लीकेले
1 मार्च-जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका, दिल्ली
1 मार्च-भारत vs वेस्टइंडीज, कोलकाता















Leave a Reply