Shikhar Dhawan Sangeet Ceremony: शुरू हुईं शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी की रस्में, संगीत की पहली झलक आई सामने

Spread the love



Shikhar Dhawan Sangeet Ceremony: इंडियन क्रिकेटर शिखर धवन की लाइफ का नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है। उनकी होने वाली पत्नी सोफी शाइन के साथ शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। धवन ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर संगीत सेरेमनी की तस्वीरों को शेयर करके फैंस को अपने खास मौके की झलक को दिखाया है।

संगीत सेरेमनी की तस्वीर आई सामने

शिखर धवन द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में क्रिकेटर के साथ सोफी शाइन पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और परिवार व करीबी दोस्तों के बीच शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। संगीत समारोह की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सोफी शाइन आयरलैंड में रहने वाली हैं। इस समय वह शिखर धवन फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, यह फाउंडेशन खेल और सामाजिक कार्यों से जुड़ी गतिविधियों पर काम करता है। सोफी को सामाजिक सेवा में खास रुचि है और वह पिछले कुछ समय से धवन के प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की पार्टनर बनी हुई हैं।

कैसे शुरू हुई शिखर और सोफी की लव स्टोरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर और सोफी की मुलाकात कुछ साल पहले दुबई में हुई थी। दोनों ने अपने बॉन्ड की शुरुआत दोस्ती से शुरू की थी। इसके बाद ये रिश्ता धीरे-धीरे काफी गहरा होता गया। फिर दोस्ती, प्यार में बदल गई, पिछले एक साल से दोनों साथ रह रहे हैं और अपने फ्यूचर को लेकर काफी गंभीर हैं। आईपीएल 2024 के दौरान भी सोफी को पंजाब किंग्स के मैचों में धवन का हौसला बढ़ाते देखा गया था।

चैंपियंस ट्रॉफी में दिखी पहली झलक

इस रिश्ते को लेकर चर्चाएं तब तेज हुईं जब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान स्टैंड्स में दोनों को साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों को कई सारे पब्लिक इवेंट्स और सोशल मीडिया पर साथ नजर आने से यह साफ हो गया कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। अब शादी की रस्मों की शुरुआत के साथ यह रिश्ता एक नए मुकाम पर पहुंचने जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *