IND vs SA: सुपर-8 में टीम इंडिया जीत से करेगी आगाज? T20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का पलड़ा कितना भारी

Spread the love



IND vs SA In T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लीग स्टेज का मुकाबला लगभग खत्म हो चुका है। शुक्रवार, 20 फरवरी को ओमान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी लीग मैच खेला जाएगा, उसके बाद से सुपर 8 का मुकाबला शुरू हो जाएगा। 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के ग्रुप-1 में भारत, जिंबाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज हैं। वहीं, ग्रुप-2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड मौजूद हैं। भारत सुपर 8 में अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को खेलेगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच काफी धमाकेदार होने की उम्मीद की जा रही है। 

सुपर 8 मुकाबला होने से पहले यह जान लेते हैं कि टी20 विश्व कप में कितनी बार भारत-साउथ अफ्रीका का आमना-सामना हुआ है और इस दौरान किस टीम का पलड़ा सबसे अधिक भारी रहा है।

टी20 विश्व कप में किसका पलड़ा भारी?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला हमेशा ही धमाकेदार होता है। पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में भी देखा गया था। जीत के मामले में भारत दक्षिण अफ्रीका के ऊपर हमेशा से हावी रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा हमेशा ही भारी रहा है।

टी20 विश्व कप में 5-2 से भारत आगे रहा है

टी20 विश्व कप के इतिहास को जब लपटकर देखा जाता है, तो दोनों देशों के बीच अब तक कुल सात मैच हुए हैं। इस सात मैच में से भारत ने पांच मैच में बाजी मारी है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने दो बार जीता है। साउथ अफ्रीका ने टी20 विश्व कप में भारत को आखिरी बार 2022 में हराया था।

टी20 विश्व कप में दोनों का आमना-सामना आखिरी बार टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में हुआ था। यह मैच केंगिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेला गया था। इस फाइनल मैच को भारत ने 7 रन से जीतकर खिताब अपने नाम किया था।

22 फरवरी-भारत vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद 
26 फरवरी-भारत vs जिम्बाब्वे, चेन्नई
1 मार्च-भारत vs वेस्टइंडीज, कोलकाता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *