T20 World Cup 2026: अहमदाबाद में सुनील गावस्कर के साथ ट्रॉफी लेकर मैदान पर पहुंचे गूगल CEO सुंदर पिचाई, IND vs SA मैच का उठाया लुत्फ

Spread the love


Sundar Pichai and Sunil Gavaskar at Ahmedabad

Sundar Pichai and Sunil Gavaskar at Ahmedabad | Image:
Social Media

T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मैच की शुरुआत बेहद खास रही, जब दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल और अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर के साथ मैदान पर वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर पहुंचे।

सुंदर पिचाई ने रवि शास्त्री के साथ की कमेंट्री

दोनों दिग्गजों ने स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों का अभिवादन किया और ट्रॉफी अनावरण समारोह की शोभा बढ़ाई। बता दें, सुंदर पिचाई खुद क्रिकेट के बड़े फैन माने जाते हैं और उनका अहमदाबाद स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचना यही दर्शाता है। यही नहीं सुंदर पिचाई ने न सिर्फ मैच का आनंद लिया, बल्कि रवि शास्त्री के साथ कमेंट्री बॉक्स में बैठकर कमेंट्री भी की।

दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस

मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी विजयी टीम पर भरोसा बरकरार रखा है और प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत के पास अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा के रूप में मजबूत टॉप ऑर्डर है, जबकि गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती के हाथों में है।

वहीं, उपविजेता टीम ने इस अहम मुकाबले के लिए अपनी टीम में 4 बड़े बदलाव किए हैं। इसके अलावा क्विंटन डी कॉक, रबाडा और केशव महाराज जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे।

सुपर-8 की रोमांचक शुरुआत

ग्रुप स्टेज में अजेय रहने के बाद टीम इंडिया जीत के साथ सुपर-8 अभियान का आगाज करना चाहेगी। पिछले साल की फाइनलिस्ट रही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह मुकाबला किसी ‘फाइनल’ से कम नहीं माना जा रहा है। अहमदाबाद की विशाल बाउंड्री और स्पिनरों की भूमिका इस मैच में निर्णायक साबित हो सकती है।

भारत की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (W), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (C), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI

एडन मार्करम,  क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कागीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

ये भी पढ़ें:  India vs South Africa, T20 World Cup 2026 Live Score: 26 रन पर भारत के तीन विकेट गिरे, अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर आउट
 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *