
Zimbabwe vs West Indies: सोमवार, 23 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज और जिंबाम्बे के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जाएगा। विश्व कप में दोनों टीमों का अभी तक शानदार प्रदर्शन रहा है।
जिंबाम्बे बनाम वेस्टइंडीज मैच पर टीम इंडिया की भी नजरें रहेंगी, क्योंकि इस मैच का नतीजा टीम इंडिया के सेमीफाइनल की राह के लिए बेहद ही अहम माना जा रहा है। इस मैच में जिंबाम्बे अगर कुछ उलटफेर करता और भारत दोनों टीमों को हरा देता है, तो सेमीफाइनल का रास्ता साफ हो सकता है।
जिंबाम्बे कर सकता है बड़ा उलटफेर?
टी20 विश्व कप 2026 में जिंबाम्बे एक शानदार और बेहतरीन टीम बनकर उभरी है। इस वर्ल्ड कप में उसने कई उलटफेर किए हैं। टी20 विश्व कप 2026 में जिंबाम्बे ने ऑस्ट्रेलिया से लेकर श्रीलंका जैसी मजबूत टीम को हरा चुका है। जिंबाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 169 रन का सफल बचाव किया और श्रीलंका के खिलाफ 179 रन का लक्ष्य हासिल कर बड़ा उलटफेर किया।
भारत के किस्मत से कैसे जुड़ा है WI vs ZIM मैच?
सुपर 8 मैच में अगर जिंबाम्बे वेस्टइंडीज को हरा देता है, तो भारत के लिए फायदा हो सकता है। इधर जिंबाम्बे वेस्टइंडीज हरा दे और उधर भारत इन दोनों टीमों को हरा देता है, तो भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना आसान हो जाएगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज को हरा देता है, तो भारत 4 अंक और दक्षिण अफ्रीका 6 अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। अब देखना है, इस मैच में क्या होता है।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की लाल मिट्टी की पिच पर अच्छी उछाल और तेजी देखने को मिलती है। इस पिच पर बड़े स्कोर बनते हैं। अगर वेस्टइंडीज बड़ा स्कोर खड़ा करता है, तो जिंबाम्बे उसे हासिल भी कर सकता है, जैसे पहले किया था। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराने के बाद कप्तान सिकंदर रजा की अगुवाई में टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है।















Leave a Reply