ENG vs PAK: इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा, PAK हारा तो टी20 वर्ल्ड कप से हो जाएगा बाहर?

Spread the love



ENG vs PAK T20 World Cup: मंगलवार, 24 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड ग्रुप 2 में शीर्ष पर मौजूद है, वहीं, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसके चलते दोनों के पास 1-1 अंक है। इस ग्रुप में अभी तक श्रीलंका का खाता नहीं खुला है।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में मैच जीतने वाली टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। हालांकि, अगर पाकिस्तान मैच हारता है, तो उसके आगे बढ़ने में परेशानी हो सकती है और सेमीफाइनल में भी पहुंचना आसान नहीं होगा।

इंग्लैंड शानदार फॉर्म में चल रहा है। ऐसे में उसे हराना पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा। अगर आज के मैच में पाकिस्तान हारता है, तो सेमीफाइनल से बाहर नहीं होगा, लेकिन मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हार के बाद पाकिस्तान के पास 1 अंक ही रहेगा। ऐसे में पाकिस्तान को अन्य टीमों पर निर्भर रहना पड़ सकता है। पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड और श्रीलंका की हार पर निर्भर हो सकता है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे और भी अधिक साफ हो जाएगा कि कौन आगे बढ़ रहा है।

ग्रुप 2 में किसके पास कितने पॉइंट्स?

टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 2 में श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड मौजूद हैं। फरवरी 24, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच से पहले इस ग्रुप में इंग्लैंड के पास 2 अंक, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के पास 1-1 अंक है। वहीं, मेजबान श्रीलंका का अभी खाता नहीं खुला है।

टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप 2 का शेड्यूल

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान कब और कहां देखें?

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच का टॉस 6:30 मिनट पर ही हो जाएगा। इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, जियो हॉटस्टार ऐप पर भी लाइव एक्शन देख सकते हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *