
IND vs ZIM, T20 World Cup: गुरुवार, 26 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई में अहम मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला मुकाबला करो या मरो जैसा हो गया है।
भारत टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना पाएगा या नहीं, इसका फैसला गुरुवार को हो जाएगा। मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर भी फैंस की नजर रहेगी। मैच को लेकर फैंस की नजरें रहेंगी कि लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा और पिता की तबीयत खराब होने की वजह से रिंकू सिंह टीम में शामिल होते हैं या नहीं।
टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर 8 मुकाबले में लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा के अगले मैच में खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। अभिषेक पिछले चार मैचों में तीन बार बिना खाता खोले ही आउट हुए थे। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि अगर टीम में अभिषेक को जगह नहीं मिलती है, तो उनकी जगह संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। संजू के आते ही लेफ्ट हैंड और राइट हैंड का कॉम्बिनेशन भारत के लिए काम आ सकता है।
सुपर 8 मुकाबले में जब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से मैच हारी थी, तो कई दिग्गजों ने सवाल उठाए थे कि उपकप्तान अक्षर पटेल को बाहर बैठना गलत साबित हुआ। आपको बता दें कि अक्षर की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला था। ऐसे में अब जिम्बाब्वे के खिलाफ अक्षर पटेल की वापसी तय मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रैक्टिस सेशन में से जो तस्वीरें सामने आईं उसमें दिखा कि संजू सैमसन और अक्षर पटेल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।
मंगलवार को पिता की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह घर लौट गए थे, लेकिन बुधवार को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कहा रिंकू सिंह टीम इंडिया को ज्वाइन करेंगे और गुरुवार को होने वाले सुपर-8 मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि रिंकू अगले मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे या नहीं।
ईशान किशन, अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।















Leave a Reply