
India vs West Indies Super-8: रविवार, 01 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच किसी सेमीफाइनल से कम नहीं है, क्योंकि हराने वाली टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
सुपर-8 में टीम इंडिया अंक तालिका में नेट रन रेट -0.100 के साथ तीसरे नंबर पर है, वहीं नेट रन रेट +1.791 के साथ वेस्टइंडीज प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह अहम मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा। ऐसे में ईडन गार्डेंस की पिच रिपोर्ट जान लेते हैं कि आज कोलकाता में बल्लेबाज आग उगलेंगे या गेंदबाजों का बरसेगा कहर।
ईडन गार्डेंस में क्रिकेट फैंस को आज भरपूर मजा आने वाला है, क्योंकि कोलकाता में रविवार को बारिश की संभावना बहुत कम है। मौसम एकदम साफ रहने वाला है। मैच के दौरान तापमान 25-26°C के आसपास रहने की उम्मीद है। ऐसे में यहां फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है। कोलकाता में ही स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप का पहला 200 से अधिक रन का स्कोर बनाया था। हालांकि, शाम के समय ओस का बड़ा प्रभाव रह सकता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है। भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच का मैच ही रोमांचक होने की उम्मीद है।
भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा, मोबाइल पर जियो हॉटस्टार पर मैच का लाइव एक्शन देख सकते हैं। मैच का लाइव एक्शन शाम 7 बजे से देख सकते हैं, हालांकि, इस मैच का टॉस शाम 6:30 बजे ही हो जाएगा।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।















Leave a Reply