भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. ये तो हर कोई जानता है कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है.
इतना ही नहीं बल्कि इनका रिश्ता तलाक के कागार पर पहुंच चुका है. ज्योति ने तो कई बार कहा है कि वो अपने पति के संग रहना चाहती हैं. लेकिन, पवन सिंह उनके साथ नहीं रहना चाहते. ऐसे में ज्योति ने हाल ही में सुनवाई के दौरान 10 करोड़ की एलिमनी की डिमांड कर दी है, जिसके बाद से कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उनके अगेंस्ट में बोल रहे हैं.
इसी बीच अब ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर करके ज्योति ने जो कैप्शन लिखा है, उसे देख लोगों का कहना है कि उन्होंने पवन सिंह को टारगेट किया है. ज्योति के वीडियो में उनका बेहद ही खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है.
ज्योति सिंह ने शेयर किया ये वीडियो
उनके वीडियो के बैकग्राउंड में दिल में अब कोई ख्याल भी नहीं है, तेरे जाने का मलाल भी नहीं है. मुंतजिर मैं था जो तेरे आने का, अब तो तेरा इंतजार ही नहीं है.’ वीडियो को शेयर करते हुए ज्योति ने कैप्शन में लिखा,’मैं खुद पर गर्व करती हूं. मैंने दिल को दिल रहने दिया बाजार नहीं बनाया.’
ज्योति ने अपने इस वीडियो में पवन सिंह का नाम नहीं लिया है और ना उन्हें टैग किया है. लेकिन, उनके इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि उन्होंने पवन सिंह को टारगेट किया है. मालूम हो पवन सिंह का नाम कई लड़कियों के संग जुड़ चुका है.
हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में अक्षरा सिंह ने भी बिना नाम लिए कहा था कि वो 10-10 लड़कियों के साथ घूमता है, उसे कोई कुछ नहीं करता. लेकिन, हमेशा मुझसे ही सवाल पूछा जाता है क्योंकि मैं एक लड़की हूं.
ये भी पढ़ें:-‘उनके पास यश चोपड़ा थे..’ सुनील शेट्टी ने बताया आखिर शाहरुख खान को कैसे स्टारडम हुई हासिल















Leave a Reply