
भारतीय महिला टीम को BCCI ने खेल जगत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए किया नामांकित | Image:
Social Media
India Womens Team: मंगलवार, 03 मार्च को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से बताया गया कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए चुना गया है। BCCI की तरफ से यह ऐलान तब हुआ जब पिछले साल ही महिला टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल किया था।
फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब जीता था। महिला टीम को नामांकित करते हुए बीसीसीआई के अध्यक्ष श्री मिथुन मन्हास ने कहा, ‘यह नामांकन भारतीय क्रिकेट के लिए अत्यंत गर्व की बात है। हमारी महिला टीम ने असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और निरंतरता का प्रदर्शन किया है, जिसका परिणाम 2025 में ऐतिहासिक आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीत के रूप में सामने आया।’
लॉरेस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर अवार्ड क्या है?
सबसे पहले आपको यह बता दें कि आखिर यह लॉरेस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर अवार्ड क्या है। दरअसल, लॉरियस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर अवॉर्ड उस टीम को दिया जाता है, जिसने वैश्विक खेल मंच पर ऐतिहासिक और असाधारण प्रदर्शन के साथ एक यादगार सीजन बनाया हो। भारतीय महिला टीम ने भी पहली बार विश्व कप जीतकर इतिहास रचा।
20 अप्रैल को स्पेन में विजेताओं की घोषणा होगी
गौरतलब है कि कुछ महीना पहले ही 2025 में महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। विश्व कप में महिला टीम ने सेमीफाइनल में 339 रनों के रिकॉर्ड लक्ष्य को हासिल करके मैच जीता था। इस जीत के बाद खेल के इतिहास में उनका नाम दर्ज हो गया। आपको बता दें कि 20 अप्रैल को स्पेन के मैड्रिड शहर में विजेता की घोषणा की जाएगी।
लॉरेस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए कौन-कौन नामित हुए?
- भारतीय महिला क्रिकेट टीम (क्रिकेट-इंडिया)
- पेरिस सेंट-जर्मेन (फुटबॉल – फ्रांस)
- मैकलारेन फॉर्मूला 1 टीम (यूके)
- यूरोपीय राइडर कप टीम (गोल्फ – यूरोप)
- इंग्लैंड महिला फुटबॉल टीम (यूके)
- ओक्लाहोमा सिटी थंडर (बास्केटबॉल – संयुक्त राज्य अमेरिका)
बीसीसीआई के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने क्या कहा?
इस खास मौके पर बीसीसीआई के अध्यक्ष श्री मिथुन मन्हास ने कहा ‘यह नामांकन भारतीय क्रिकेट के लिए अत्यंत गर्व की बात है। हमारी महिला टीम ने असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और निरंतरता का प्रदर्शन किया है, जिसका परिणाम 2025 में ऐतिहासिक आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीत के रूप में सामने आया।’
सचिन तेंदुलकर सम्मानित हो चुके हैं
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लॉरेस वर्ल्ड टीम ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए अभी तक विनेश फोगाट (2019), नीरज चोपड़ा (2022), और ऋषभ पंत (2025) को नामित किया गया है। वहीं, ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें अभी तक लॉरियस अवॉर्ड (2000-2020) में सम्मानित किया गया है।















Leave a Reply