Arjun-Saaniya Wedding: अर्जुन ने सानिया को पहनाई वरमाला, फिर प्यार से लगाया गले, बेटे को देख ऐसा था सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन- VIDEO

Spread the love


arjun-tendulkar-hugs-saaniya-chandhok-wedding-photos viral video-sachin-reaction recorded

अर्जुन-सानिया की शादी का वायरल वीडियो | Image:
Social Media

Arjun Tendulkar And Saaniya Chandhok Wedding Photos: भारतीय क्रिकेट जगत से एक खुशखबरी सामने आई है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर 5 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए। अर्जुन ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर सानिया चंडोक के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से भव्य समारोह में सात फेरे लिए।

शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वरमाला के दौरान अर्जुन अपनी दुल्हन सानिया को प्यार से गले लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं, पिता सचिन तेंदुलकर भावुक अंदाज में नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं। बेटे की शादी के इस खास मौके पर सचिन के चेहरे की खुशी साफ झलक रही थी।

फिल्मी कहानी जैसी है लव स्टोरी

अर्जुन और सानिया की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों ने जीवनभर साथ निभाने का फैसला कर लिया।

सानिया चंडोक एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं। वह Mr Paws Pet Spa & Store की फाउंडर हैं, जो पालतू जानवरों की ग्रूमिंग और केयर से जुड़ी सेवाएं देता है।

पढ़ाई और प्रोफेशनल बैकग्राउंड

सानिया ने साल 2020 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया। इसके अलावा उन्होंने Worldwide Veterinary Service से वेटरिनरी टेक्नीशियन का डिप्लोमा भी किया है। यही वजह है कि उनका पेट केयर बिजनेस मजबूत और प्रोफेशनल तरीके से आगे बढ़ रहा है।

परिवार का बड़ा बिजनेस

Uploaded image

सानिया एक प्रभावशाली घई फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, जिनका कारोबार फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में फैला हुआ है। उनका परिवार मुंबई के प्रतिष्ठित InterContinental Marine Drive से जुड़ा है। साथ ही मशहूर आइसक्रीम ब्रांड Brooklyn Creamery भी उनके परिवार का ही हिस्सा है।

अर्जुन का क्रिकेट करियर

26 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 24 मैच खेलकर 52 विकेट हासिल किए हैं और 685 रन बनाए हैं। लिस्ट-ए क्रिकेट में उनके नाम 26 विकेट दर्ज हैं, जबकि टी20 में उन्होंने 35 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी में भी वह निचले क्रम में उपयोगी योगदान देते रहे हैं। अर्जुन आने वाले आईपीएल सीजन में लखनऊ सुपर जिआंट्स (Lucknow Super Giants) की ओर से खेलते नजर आएंगे।

फैंस दे रहे शुभकामनाएं

अर्जुन और सानिया की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। क्रिकेट जगत से लेकर फैंस तक, हर कोई इस नई शुरुआत के लिए दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहा है।

अर्जुन के जीवन का यह नया अध्याय उनके करियर और निजी जिंदगी दोनों के लिए खास माना जा रहा है। अब देखना होगा कि शादी के बाद मैदान पर अर्जुन का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह जरूर पढ़ें: Vijay-Rashmika Wedding: शादी के बाद विजय-रश्मिका का अनोखा सेलिब्रेशन, यूपी से लेकर गुजरात तक बांटी जा रही मिठाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *