IND vs ENG T20 WC Semi Final: वानखेड़े की पिच पर बनेगा बड़ा स्कोर? बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद, जानें पिच रिपोर्ट

Spread the love



IND vs ENG T20 WC Semi Final: गुरुवार, 5 मार्च को टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium Mumbai) में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा तीसरा मौका होगा, जब दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी।

टी20 वर्ल्ड कप के इस अहम मुकाबले के लिए मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम ऐतिहासिक गवाह बनाने के लिए एकदम तैयार है। इस बीच मैच से पहले पिच को लेकर चर्चा तेज है। रिपोर्ट के मुताबिक पिच पर हल्की घास है। पिच पर घास होने के बावजूद कई फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि मैच हाई-स्कोरिंग वाला होगा। आइए वानखेड़े की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल जान लेते हैं।

वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रहती है, लेकिन जिस पिच पर भारत-बनाम इंग्लैंड के बीच मैच होने वाला है, उस पिच पर हल्की घास मौजूद है। ऐसे में उम्मीद लगाया जा रहा है कि शुरुआत में पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। वानखेड़े मैदान में अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत वानखेड़े मैदान से ही की थी। इस मैदान में 200 से अधिक का स्कोर वाला मैच हो सकता है। यहां खूब चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। 

मुंबई में होने वाले सेमीफाइनल को लेकर जहां तक मौसम की बात है, फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि मैच के दौरान बारिश की संभावना बहुत कम या बिल्कुल नहीं है। AccuWeather के मुताबिक मुंबई में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। यहां फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा। यहां ओस गिरने की संभावना बहुत ही कम है।

टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप में पलड़ा भारी

भारत और इंग्लैंड अभी तक कुल 5 बार आमने-सामने हुए हैं। इन पांच मैचों में तीन बार टीम इंडिया ने और दो बार इंग्लैंड की टीम में बाजी मारी है। वहीं, दोनों टीमें 2 बार सेमीफाइनल में भिड़ी हैं। साल 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। वहीं, उसके दो साल बाद 2024 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था।

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *