IND vs NZ Final: वरुण की छुट्टी और कुलदीप की एंट्री…T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए क्या होगी टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11?

Spread the love



IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने एक बार फिर आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने से बस एक कदम दूर है। रविवार, 8 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले को जीतने के साथ भारत एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ा है। 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ा सिरदर्द बना हुआ है कि टीम में वरुण चक्रवर्ती को रखा जाए या फिर उनकी जगह मिस्ट्री स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जाए। आइए फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 जान लेते हैं।

पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे वरुण

बीते 5 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा था। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 64 रन दिया और महज एक विकेट लेने में सफल हुए थे। वहीं, सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती महंगे साबित हुए थे। ऐसे में कई फैंस का मानना है कि फाइनल मैच में वरुण की जगह कुलदीप खेल सकते हैं।

कुलदीप यादव टीम में शामिल होंगे?

अब सवाल उठता है कि अगर वरुण चक्रवर्ती फाइनल मैच की प्लेइंग 11 से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह टीम में किस खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है? ऐसे में कई फैंस का मानना है कि वरुण की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है। कुलदीप यादव के पास बड़े मैच में खेलने का पूरा अनुभव है। लास्ट वर्ल्ड कप में भी कुलदीप में शानदार ने प्रदर्शन किया था। हालांकि, अब यह कल ही मालूम चलेगा कि टीम में किसे जगह मिलती है और किसे नहीं।

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *